राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के चीफ हनुमान बेनीवाल के पास कितनी है कुल संपत्ति, कौन सी है गाड़ी, जानिए सबकुछ
Rajasthan RLP Hanuman Beniwal Net Worth: हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 में भाजपा और कांग्रेस को जबरदस्त टक्कर देने की तैयारी कर ली है। हनुमान बेनीवाल नागौर से सांसद भी हैं। इन दिनों हनुमान बेनीवाल राजस्थान चुनावी प्रचार में व्यस्त हैं।
इस बीच आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल अपनी संपत्ति को लेकर भी चर्चाओं में हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी निजी जिंदगी और प्रोपर्टी को लेकर जानना चाहते हैं। तो आइए जानें हनुमान बेनीवाल की कुल संपत्ति कितनी है?

Hanuman Beniwal Assets Liabilities: हनुमान बेनीवाल संपत्ति
- -चुनावी हलफनामे के मुताबिक राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रमुख हनुमान बेनीवाल के पास कुल संपत्ति 42 लाख है।
- - हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा चुनाव 2014 के वक्त हलफनामे में अपनी संपत्ति 33 लाख बताई थी।
- -हनुमान बेनीवाल की ये सारी संपत्ति उनके राजनीतिक जीवन और पैतृक व्यवसाय कृषि से हुई है।
- -हनुमान बेनीवाल की संपत्ति किसी और अन्य उत्तरदायी के पास भी नहीं है। हनुमान बेनीवाल अपनी संपत्ति के उत्तरदायी खुद हैं।

- - हनुमान बेनीवाल सादगी से अपना जीवन जीते हैं। उनके नाम पर घर और जमीन के अलावा कोई और अचल संपत्ति नहीं है।
- -हनुमान बेनीवाल के पास फिलहाल कोई देनदारी या लोन नहीं है।
- -हनुमान बेनीवाल के पास एक फॉर्च्यूनर गाड़ी है, जिसे उन्होंने 2013 के आसपास खरीदा है। फॉर्च्यूनर कार की शुरुआती कीमत 33 लाख से होती है।
- -हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल के पास भी कोई संपत्ति नहीं है। हलफनामे में उनके पास किसी संपत्ति का जिक्र नहीं था।

Who is Hanuman Prasad Beniwal: जानिए हनुमान बेनीवाल के बारे में?
हनुमान बेनीवाल एक भारतीय राजनेता है और राजस्थान के नागौर जिले के रहने वाले हैं। वर्तमान में हनुमान बेनीवाल नागौर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। हनुमान बेनीवाल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं।
हनुमान बेनीवाल राजस्थान की खींवसर विधानसभा क्षेत्र से 3 बार विधायक भी रह चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP)की स्थापना 29 अक्टूबर 2018 को की थी।












Click it and Unblock the Notifications