Rajasthan: PWD के 3 इंजीनियर 10 लाख की घूस लेते एक साथ पकड़े गए, ACB ने यूं बिछाया जाल

Rajasthan PWD के मुख्‍य अभियंता सुबोध कुमार म‍लिक, अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार जैन और सहायक अभियंता अनंत कुमार गुप्‍ता को ACB ने 10 लाख की रिश्‍वत लेते पकड़ा है।

Rajasthan PWD Officer ACB News: राजस्‍थान भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो (ACB) की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के तीन अभियंताओं को दस लाख रुपए की रिश्‍वत लेते एक साथ पकड़ा है। राजस्‍थान में संभवतया यह पहला मामला है जब एक ही विभाग के तीन वरिष्‍ठ अफसरों को 10 लाख रुपए की घूस लेते रंगे हाथ एक साथ एसीबी ने पकड़ा हो।

Rajasthan PWD 3 engineers

राजस्‍थान एसीबी द्वारा पकड़े गए अभियंता सुबोध कुमार मलिक मुख्‍य अभियंता (भवन) सार्वजनिक निर्माण विभाग जयपुर, जितेंद्र कुमार जैन अधिशासी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग डूंगरपुर व अनंत कुमार गुप्‍ता सहायक अभियंता एनएच सार्वजनिक निर्माण विभाग बांसवाड़ा है।

एसीबी के अतिरिक्‍त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि एक सूत्र-सूचना मिली कि जितेंद्र कुमार जैन अधिशासी अभियंता पीडब्‍ल्‍यूडी डूंगरपुर को दिए गए विभागीय स्‍पष्‍टीकरण/नोटिस में कोई कार्रवाई नहीं कर नोटिस को फाइल करने की एवज में सुबोध कुमार मलिक मुख्‍य अभियंता द्वारा अनंत कुमार गुप्‍ता के माध्‍यम से दस लाख रुपए की रिश्‍वत मांगी जा रही थी।

इस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस रणधीर सिंह के सुपरवीजन में एसीबी ने जयपुर के निर्माण नगर में सुबोध कुमार मलिक के आवास पर ट्रेप की कार्रवाई की। अन्‍य टीमों ने जितेंद्र कुमार जैन व अनंत कुमार गुप्‍ता को पकड़ा। एसीबी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। एसीबी की टीमें इन अभियंताओं के घरों पर भी तलाशी ले रही है। उम्‍मीद है कि घरों से भी एसीबी को घूस से जुड़े कुछ दस्‍तावेज मिल सकते हैं।

कौन हैं रिश्‍वतखोर अफसर हैं?

1. सुबोध कुमार मलिक पुत्र डीपी मलिक निवासी 116, शांतिनगर, निर्माण नगर, अजमेर रोड जयपुर हाल मुख्‍य अभियंता (भवन) सार्वजनिक निर्माण विभाग जयपुर

2. जितेंद्र कुमार जैन पुत्र छोटेलाल निवासी 187, गली नंबर 9, आदर्श नगर डूंगरपुर हाल अधिशासी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग डूंगरपुर

3. अनंत कुमार गुप्‍ता पुत्र रमन लाल गुप्‍ता निवासी ए-40 माही सरोवर कॉलोनी, हेमु कालानी सर्किल के पास बांसवाड़ा हाल सहायक अभियंता, एनएच सार्वजनिक निर्माण विभाग बांसवाड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+