सूचना सहायक के 38 नवीन पदों का होगा सृजन, सीएम गहलोत ने किया Tweet
जयपुर, 22 अगस्त। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार राज्य सरकार की बेहतरी के लिए काम कर रही है। इसी के तहत राज्य सरकार ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग में सूचना सहायक के 38 नवीन पद सृजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इस बारे में जानकारी खुद सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट के जरिए दी है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग में सूचना सहायक के 38 नवीन पद सृजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इस स्वीकृति से विभाग में सूचना सहायक के जिला स्तर पर 35 पद, मुख्यालय पर 2 पद एवं नई दिल्ली स्थित कार्यालय में 1 पद सहित कुल 38 नवीन पद सृजित होंगे।'
सीएम ने आगे कहा कि 'इस स्वीकृति से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों का सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार की नवीन तकनीकों के माध्यम से और अधिक प्रभावी तरीके से प्रचार-प्रसार हो सकेगा।'
'सभी जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालयों के जरिए जिलों में संचालित कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक तुरंत पहुंच सकेगी। सूचना सहायक सोशल मीडिया के जरिए अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारियां पहुंचाकर लाभान्वित कर सकेंगे।'
इससे पहले सीएम ने ट्वीट करके राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल के बारे में भी बताया था। उन्होंने ट्वीट किया था कि 'राजस्थान में ग्रामीण खेलों के पहले महाकुम्भ के आयोजन द्वारा राजस्थान सरकार आधारभूत ढांचे को तो मज़बूत कर ही रही है, साथ ही ग्रामीण खेलों को प्रोत्साहन देकर राज्य में एक नई खेल संस्कृति को जन्म दे रही है।'












Click it and Unblock the Notifications