Rajasthan Police : रिटायर्ड ASP व 2 पुलिसकर्मी मिलकर BPCL की पाइप लाइन से चुराते थे Oil

सवाई माधोपुर जिले में बीपीसीएल की पाइप लाइन से तेल चोरी के आरोपी एएसपी चंदन दान, सहायक उपनिरीक्षक मनिराज व मुकेश कुमार अभी फरार चल रहे हैं।

Rajasthan Police

राजस्‍थान पुलिस में एएसपी रहे अधिकारी ने दो थानेदारों के साथ मिलकर अजब ही खेल कर डाला। इन पर सवाई माधोपुर में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की क्रूड ऑयल पाइन पालन से चोरी के आरोप लगे। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। फिलहाल ही तीनों पुलिसकर्मी ही अंडर ग्राउंड हो रखे हैं।

राजस्‍थान पुलिस में जिन पुलिसकर्मियों पर गिरोह बनाकर तेल चुराने के आरोप लगे हैं उनमें रिटायर्ड चंदन दान, सहायक उप निरक्षक मन‍िराज (हिंडोली) व सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार (सवाई माधोपुर) समेत कई थानेदार शामिल है। मुकेश कुमार को तो पुलिस ने एक बार पकड़ भी लिया था, मगर यह चकमा देकर भाग गया। इस पर थानाधिकारी पूरण सिंह को निलंबित किया।

राजस्‍थान पत्रिका की एक खबर के अनुसार राजस्‍थान में सवाई माधोपुर जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस ने इसी साल अक्‍टूबर में तेल चोर गिरोह का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को पकड़ा भी था। गिरोह ने झालावाड़, कोटा, बूंदी, टोंक, सवाई माधोपुर और भरतपुर होते हुए नई दिल्‍ली जा रही पाइप लाइन में कुस्‍तला सवाईगंज गांव में पांच मई को सेंध लगाई थी।

आरोपियों ने पाइप लाइन से करीब पांच हजार लीटर पेट्रोलियम पदार्थ चोरी कर लिया था। यहां से तेल चोरी कर ट्रैक्‍टर-टैंकर से हिंडौली ले जाकर बेच दिया। गिरोह ने इसके बाद कोटा में भी पाइप लाइन से तेल चुराने की योजना बनाई। इस बीच गिरोह पुलिस के हत्‍थे चढ़ गए। जांच में पता चला कि गिरोह के तार पुलिसकर्मियों से भी जुड़े हुए हैं।

जांच आगे बढ़ी तो रिटायर्ड एएसपी चंदनदान के साथ ही सहायक उपनिरीक्षक मनिराज व मुकेश कुमार के अलावा दो निजी व्‍यक्ति दीपक भाई व मुकेश राणा के बारे में भी पता चला। इनके खिलाफ 173 (8) के तहत लंबित रखा गया है।

भरतपुर रेंज आईजी गौरव श्रीवास्‍तव कहते हैं कि तेल चुराने वाले गिरोह से पूछताछ में उन्‍होंने एक स्‍थानीय पुलिसकर्मी से सम्‍पर्क की बात स्‍वीकार की। उसके माध्‍यम से रिटायर्ड पुलिस अधिकारी का नाम सामने आया। हालांकि ये तो पकड़े गए आरोपियों ने बयान में कहा है। इसमें कितनी सच्‍चाई है ? यह तो पुलिसकर्मियों को पकड़ने पर ही पता चल सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+