राजस्थान पुलिस कांस्टेबल को गांव वालों ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
प्रतापगढ़ (राजस्थान), 19 अप्रैल। भीड़ ने इस शख्स के साथ ज्यादती की सारी हदें पार कर दी है। लोगों ने ना सिर्फ इसके कपड़े फाड़ डाले हैं बल्कि पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा भी है, जिस शख्स को भीड़ इतनी बेरहमी से पीट रही है वो राजस्थान पुलिस का एक कांस्टेबल है।

पूरा मामला राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले का है, जहां राजपुरा बानघाटी में एक पुलिस कांस्टेबल को ग्रामीणों ने एक विधवा महिला के साथ आपत्तिजनक हालात में देख लिया था। इसके बाद गांव वालों ने कांस्टेबल का पकड़ लिया। उसके कपड़े फाड़ दिए। पेड़ से बांध दिया और फिर बेरहमी से पीटते रहे। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
गांव वाले काफी देर तक कांस्टेबल को इसी तरह से पीटते रहे। इसके बाद घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कांस्टेबल को छुड़ाया। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल एक साल से पीपलखूंट थाने में है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 2 साल से कांस्टेबल और विधवा महिला के बीच अवैध संबंध है। हालांकि कांस्टेबल ने पुलिस को बताया कि वो महिला से उधार दिए पैसे वापस लेने गया था। इसी दौरान ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। हालांकि वन इंडिया हिन्दी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications