ये है राजस्थान पुलिस का वो कांस्टेबल जिसने लोगों से ठगे एक करोड़ रुपए, यूं फांसता था जाल में
बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर में पुलिस की विशेष शाखा सीआईडी के एक कांस्टेबल ने लोगों से 1 करोड़ रुपए से अधिक की राशि हड़प ली। कांस्टेबल पर लोगों को नौकरी का झांसा देकर रुपए ठगने का आरोप है। जानकारी के अनुसार सीआईडी आईबी में कार्यरत कांस्टेबल मोतीराम व्यास जोधपुर, पाली जैसलमेर और प्रदेश की राजधानी जयपुर में भी लोगों को कोर्ट में एलडीसी व बाबू लगवाने के नाम पर ठग चुका है। इस पूरे घटनाक्रम की लोगों को भनक लगी तो एक के बाद एक विभिन्न जिलों में मुकदमे दर्ज होने शुरू हो गए।

प्रदेशभर में अब तक इस कांस्टेबल के खिलाफ धोखाधड़ी एवं अन्य धाराओं में 11 मामले दर्ज हो गए। इस पूरे मामले पर राजस्थान पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार सीआईडी बाड़मेर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंदन दान बारठ ने संज्ञान लेते हुए कांस्टेबल को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। साथ ही आम लोगों से अपील की ऐसे लोगों से बचकर रहें कोई भी व्यक्ति झांसा देकर सरकारी नौकरी नहीं दिला सकता।
उसके लिए योग्यता होना आवश्यक है। ऐसे लोग अगर झांसे में डालने की कोशिश करें तो उसकी सूचना पुलिस को अवश्य दें। गौरतलब है कि मोतीलाल पिछले 9 वर्षों से बाड़मेर में सीआईडी शाखा में कार्यरत था।












Click it and Unblock the Notifications