Rajasthan News: हथियारों के जखीरे के साथ कर रहे थे प्लानिंग...लेकिन धरे गए

Rajasthan News: राजस्थान के युवाओं में इन दिनों अपराध की दुनिया में फेमस होने का अलग ही क्रेज चढ़ता हुआ नजर आ रहा है।

आज बी हथियारों के दम पर फेमस होने की तमन्ना लिए घूम रहे दो युवकों को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया तो पूछताछ में सनसनीखेज जानकारी सामने आई।

rajasthan-police-caught-two-vicious-criminals-roaming-with-weapons-in-dholpur

राजस्थान के धौलपुर में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हथियारों के साथ घूम रहे दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

धौलपुर डीएसटी की सूचना पर सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की पिस्टल, 315 बोर के दो देसी कट्टा और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किए गए दोनों युवक हथियारों की दम पर अपराध की दुनिया में नाम कमाना चाहते थे।

सदर थाना प्रभारी रामनरेश मीणा ने बताया कि डीएसटी टीम इंचार्ज योगेश तिवारी ने उन्हें सूचना दी थी कि दो युवक काजीपुरा मोड पर अवैध हथियारों के साथ घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर भेजी गई।

जहां डीएसटी और पुलिस की टीम ने मिलकर अवैध हथियारों के साथ दो युवक को दबोच लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तलाशी के दौरान एक युवक शिवकांत (23) पुत्र रमेश बघेल निवासी गडरपुरा के पास से 32 बोर की पिस्टल के साथ 32 बोर के 4 कारतूस से लोडेड मैगजीन मिल गई।

दूसरे युवक राधा चरण उर्फ छोटू बघेल (26) पुत्र बंगाली निवास न्यू शेरगढ़ की तलाशी में पुलिस को 315 बोर के दो देसी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस मिले।

अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। जिन्होंने पुलिस पूछताछ में बताया है कि दोनों आरोपी शौकिया तौर पर अपने साथ हथियार रखते थे।

हथियारों की दम पर दोनों अपराध की दुनिया में नाम बनाना चाहते थे। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+