Rajasthan News: ADG बिनीता ठाकुर की बेटी की अमेरिका में मौत, पढ़ाई पूरी करके मई में आना था जयपुर
एडीजी बिनीता ठाकुर की बेटी की अमेरिका में पढ़ाई कर रही थी। वह हॉस्टल में रहती थी।

राजस्थान कैडर की आईपीएस अधिकारी बिनीता ठाकुर की अमेरिका में मौत हो गई है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शव गुरुवार या शुक्रवार तक जयपुर पहुंचने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार आईपीएस बिनीता ठाकुर राजस्थान पुलिस मुख्यालय में तैनात हैं। ठाकुर की 223 वर्षीय बड़ी बेटी अमेरिका में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह इन दिनों अमेरिका के बॉस्टल स्थित एक हॉस्टल में रह रही थी।
वह अमेरिका से मई में डिग्री पूरी होने पर जयपुर लौटने वाली थी। इन बीच खबर आई कि उसकी अमेरिका में मौत हो गई। कॉलेज के डीन ने उसके परिजनों को ई मेल भेजकर मौत की जानकारी दी है। अमेरिका में सोमवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
इधर, एडीजी की बेटी की मौत की सूचना पर बड़ी संख्या आईएएस व आईपीएस अधिकारी एडीजी ठाकुर के गांधी नगर आवास पर पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी।












Click it and Unblock the Notifications