Rajasthan Paper Leak: अब RAS परीक्षा से भर्ती होंगे थानेदार, SI एग्‍जाम धांधली के बाद RPSC ने उठाया बड़ा कदम

राजस्‍थान में एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में पेपर लीक व डमी उम्‍मीदवार बैठाने के खुलासे के बीच परीक्षा में बदलाव की तैयारी हो रही है।

राजस्‍थान में अब थानेदार (उप निरीक्षक) भर्ती के लिए अलग से परीक्षा नहीं होगी। एसआई पद की भर्ती भी अब राज्‍य एवं अधीनस्‍थ सेवा संयुक्‍त प्रतियोगी परीक्षा (आरएएस) के जरिए ही होगी।

Rajasthan Paper Leak

आरएएस परीक्षा से एसआई भी भर्ती करने के लिए आरपीएससी नियमों में संशोधन करने जा रहा है। इसके लिए पुलिस मुख्‍यालय को प्रस्‍ताव भेजेगा।

खबर है कि प्रस्‍ताव के लिए राजस्‍थान में आगामी एसआई भर्तियों के अभ्‍यर्थियों की उम्र व अन्‍य योग्‍यताओं को लेकर नियमों पर मंथन किया जा रहा है। हालांकि एसआई परीक्षा भी आरपीएससी की ओर से ही आयोजित करवाई जाती है।

अब आरपीएससी ने पुलिस मुख्‍यालय को पत्र लिखकर कहा है कि एसआई भर्ती परीक्षा अलग से आयोजित करवाने में लंबा समय लगता है। इसलिए एसआई भर्ती परीक्षा भी आरएएस भर्ती की तर्ज पर होनी चाहिए।

मीडिया से बातचीत में राजस्‍थान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) यूआर साहू कहते हैं कि आरपीएससी के पत्र पर संस्‍थापन बोर्ड में चर्चा हुई है। यह प्रक्रिया से जुड़ा मामला है। इसके सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।

कांस्‍टेबल की शैक्षणिक योग्‍यता में भी बदलाव

बता दें कि राजस्‍थान उप निरीक्षक परीक्षा के साथ कांस्‍टेबल की शैक्षणिक योग्‍यता में बदलाव किया जा रहा है। राजस्‍थान पुलिस में कांस्‍टेबल के लिए न्‍यूनतम शैक्षणिक में भी बदलाव किया है।

राजस्‍थान पुलिस में कांस्‍टेबल के लिए पहले न्‍यूनतम शैक्षणिक योग्‍यता 12वीं उत्‍तीण करना थी जबकि आरएसी कांस्‍टेबल के लिए यह दसवीं पास थी। अब इसमें बदलाव करके इसे भी बारहवीं पास कर दिया गया है।

क्‍या है राजस्‍थान एसआई भर्ती धांधली केस?

बता दें कि राजस्‍थान एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में पेपर लीक हुआ है। हाल ही राजस्‍थान एसओजी ने एसआई ट्रेनिंग ले रहे टॉपर नरेश बिश्‍नोई समेत 15 अभ्‍यर्थियों को अरेस्‍ट भी किया है। कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा तो दावा करते हैं कि राजस्‍थान में 400 अभ्‍यर्थी फर्जी तरीके से एसआई बने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+