राजस्थान पुलिस के SHO व दो कांस्टेबल गिरफ्तार, सबने मिलकर बना रखी थी अपहरण व लूट की गैंग

पाली, 19 फरवरी। राजस्थान के पाली में खाकी पर दाग लगाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर ज्वेलर का अगवा कर तस्करी में फंसाने की धमकी दी और दो लाख रुपए वसूल लिए गए। मामले में एसएचओ समेत तीन को पकड़ा गया है।

15 फरवरी को पाली बुलाया

15 फरवरी को पाली बुलाया

आरोप है कि पाली जिले के शिवपुरा थाना प्रभाी ने अपने चार साथी पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर अमृतसर से पहले तो इमीटेशन ज्वेलरी बेचने आए व्यापारी को दलाल के जरिए अपने जाल में फंसाया और उसे 15 फरवरी को पाली बुलाया।

दो लाख रुपए वसूलने के बाद उसे छोड़ा

दो लाख रुपए वसूलने के बाद उसे छोड़ा

पाली आने के बाद उसके साथ मारपीट की गई। उसे मादक पदार्थों की तस्करी व नकली सोना बेचने में फंसाने की धमकी दी। व्यापारी से दो लाख रुपए वसूलने के बाद उसे छोड़ा गया।

सदर पुलिस थाना पाली में शिकायत

सदर पुलिस थाना पाली में शिकायत

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पाली पुलिस ने उनके पास रखी करीब चार लाख की आर्टिफिशियल ज्वेलरी डरा धमकाकर हड़प ली। पीड़ित ने सदर पुलिस थाना पाली में पेश होकर शिकायत की।

 एसपी राजन दुष्यंत ने अपने स्तर पर जांच करवाई

एसपी राजन दुष्यंत ने अपने स्तर पर जांच करवाई

इस पर पाली एसपी राजन दुष्यंत ने अपने स्तर पर जांच करवाई। मामला सही पाए जाने पर शिवपुरा थानाप्रभारी अनिल सारण, कांस्टेबल गीगाराम व तुलसीराम को गिरफ्तार किया गया। मामले में शिवपुरा थाने का हेड कांस्टेबल मीठालाल, कांस्टेबल मनीष विश्नोई व मास्टर मास्टर अमृत सोनी फरार है।

आर्टिफिशियल ज्वेलरी का लंबे समय से काम करते हैं

आर्टिफिशियल ज्वेलरी का लंबे समय से काम करते हैं

मीडिया से बातचीत में पाली एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि पंजाब के अमृतसर निवासी 32 वर्षीय सुरेन्द्रसिंह पुत्र सरदार गोविन्द सिंह आर्टिफिशियल ज्वेलरी का लंबे समय से काम करते हैं। जिस पर सोने की पॉलिस की होती हैं।

अमृत सोनी जोधपुर क्षेत्र का बताया जा रहा

अमृत सोनी जोधपुर क्षेत्र का बताया जा रहा

अपने एक परिचित अमृत सोनी जो जोधपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है के कहने पर यह मार्केटिंग के लिए 15 फरवरी 2022 को अमृतसर निवासी सुरेंद्रसिंह अपने दोस्त 19 वर्षीय लविस के साथ आए।

इनका परिचित अमृत सोनी नए खरीदार जोड़ने का झांसा देकर ब्यावर से पाली की तरफ लेकर आया। इनकी कार जाडन टोल नांके के निकट पहुंची तब इनसे मारपीट कर दो लाख के साथ ज्वेलरी लूटकर अजमेर रोड़ पर छोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+