Rajasthan Opinion Poll: राजस्थान सर्वे में किसकी बन रही सरकार, ओपिनियन पोल में चौंकाने वाला अनुमान
Opinion Polls Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा-कांग्रेस में किसकी सरकार बनती नजर आ रही है। इसको लेकर एबीपी सीवोटर फाइनल ओपिनियन किया है, जिसमें राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों के हजारों लोगों से बात करके रीजन वार अनुमान लगाया गया है। राजस्थान चुनाव के इस सर्वे के अनुसार अबकी बार राजस्थान में बीजेपी की सरकार लौटेगी। सर्वे में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

राजस्थान चुनाव में ढूंढाड़ अंचल: कांग्रेस आगे
राजधानी जयपुर समेत सचिन पायलट का निर्वाचन क्षेत्र टोंक ढूंढाड़ रीजन में आता है। यहां पर मामूली अंतर से कांग्रेस आगे निकलती नजर आ रही है।
एबीपी सीवोटर ओपिनियन पोल के अनुसार ढूंढाड़ अंचल की कुल 58 सीट में से कांग्रेस को 27-31 और बीजेपी को 25-29 सीट मिल सकती हैं। यहां कांग्रेस को 46 फीसदी, बीजेपी को 44 फीसदी और अन्य के खाते में 10 फीसदी वोट शेयर मिलने की उम्मीद है।
राजस्थान चुनाव में शेखावाटी अंचल: कांग्रेस को बढ़त
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की सीट लक्ष्मणगढ़ शेखावाटी अंचल में आती है। सीकर, झुंझुनूं व चूरू को मिलाकर यहां 21 सीटें हैं, जिन पर कांग्रेस का पलड़ा भारी लग रहा है।
एबीपी सीवोटर ओपिनियन पोल के अनुसार शेखावाटी अंचल की 21 सीटों में से कांग्रेस को 10-14, बीजेपी को 6-10 और अन्य को 0-2 सीट मिल सकती हैं। कांग्रेस को सबसे ज्यादा 46 फीसदी, भाजपा को 41 और अन्य को 13 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है।
राजस्थान चुनाव में हाड़ौती अंचल: BJP आगे
राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया की सीट झालरापाटन और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के संसदीय क्षेत्र कोटा वाले हाड़ौती अंचल में भाजपा की जीत दिख रही।
एबीपी सीवोटर ओपिनियन पोल के अनुसार हाड़ौती अंचल की कुल 17 सीटों में से भाजपा को 12-16 सीट मिलने की उम्मीद है। जबकि कांग्रेस को यहां 1-5 सीट मिल सकती है। अन्य के खाते में कोई सीट जाती नहीं दिख रही। हाड़ौती अंचल में कांग्रेस को 44 फीसदी, बीजेपी को 51 फीसदी व अन्य को 5 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है।
राजस्थान चुनाव में मेवाड़ अंचल: BJP को एक तरफा बढ़त
विद्याधरनगर से विधानसभा चुनाव उम्मीदवार दीया कुमारी के संसदीय क्षेत्र राजसमंद वाले मेवाड़ अंचल में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है।
एबीपी सीवोटर ओपिनियन पोल के अनुसार मेवाड़ अंचल की कुल 43 सीटों में से बीजेपी को 31-35 सीट व कांग्रेस को 5-9 सीट मिलने की उम्मीद है। 2-4 सीट अन्य के खाते में जा सकती हैं। यहां बीजेपी के खाते में 50 फीसदी, कांग्रेस के खाते में 37 फीसदी और अन्य के पास 13 फीसदी वोट शेयर जाने की उम्मीद है।
राजस्थान चुनाव में मारवाड़ अंचल: BJP आगे
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के संसदीय क्षेत्र जोधपुर व राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विधानसभा क्षेत्र सरदारपुरा वाले मारवाड़ अंचल में भी भाजपा जीतती दिख रही है।
एबीपी सीवोटर ओपिनियन पोल के अनुसार मारवाड़ अंचल की कुल 61 सीटों में से बीजेपी को सबसे ज्यादा 35-39 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस को 19-23 सीट और अन्य को 2-4 सीट मिलने का अनुमान है। यहां पर कांग्रेस को 42 फीसदी, बीजेपी को 45 फीसदी और अन्य को 13 फीसदी वोट मिल सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications