'अब वो राजस्थान नहीं जहां तकलीफ में थे लोग, उत्तर के विकास में हम हैं नंबर वन', टोंक में सीएम गहलोत

सचिन पायलट ने कहा कि 2023 में राजस्थान समेत अन्य चुनावी राज्यों में कांग्रेस ही जीत दर्ज करेगी। तो वहीं सीएम गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में राजस्थान विकास की बुलंदियों को छू रहा है।

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने भाजपा को कई मुद्दों पर घेरने की योजना बनाई है। चुनाव की आहट आते ही कांग्रेस पूर्व की भाजपा सरकार के शासनकाल को लेकर बीजेपी पर निशाना साध रही है। रविवार को टोंक के निवाई पहुंचे सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने प्रियंका गांधी के मंच से कई बड़े दावे किए।

टोंक जिले के निवाई में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम अशोक गहलते ने भाजपा को निशाने पर लिया। सीएम ने पूर्व की वसुंधरा राजे सरकार का नाम लिए बिना कहा कि अब वो राजस्थान नहीं है, जहां लोग तकलीफ में होते थे और उनकी सुनने वाला कोई नहीं था। निवाई में मंच से उन्होंने दावा किया कि उत्तर भारत में राजस्थान आर्थिक विकास के क्षेत्र में सबसे आगे है।

CM Gehlot in Tonk Niwai

सीएम ने कहा, "राजस्थान अब वह राजस्थान नहीं रह गया है जहां लोग तकलीफ में होते थे। अब राजस्थान शिक्षा, स्वास्थ्य व अधिकांश क्षेत्र में नंबर 1 पर है। उत्तर भारत में हमारी आर्थिक विकास दर नंबर 1 पर है और बड़े राज्यों में हम नंबर 2 पर हैं। हमने महंगाई राहत शिविर में जो वादें किए उसे पूरा किया।"

वहीं राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि हमें युवाओं को चुनाव में मौका देना होगा। सचिन ने कहा कि कांग्रेस संगठन ने काफी हद तक ये किया भी है। पालयट ने दावा किया कि प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक चुनावों मे प्रचार किया था तो कांग्रेस की सरकार बनी। राजस्थान में आप और राहुल गांधी जी प्रचार करोगे यहां भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। ऐसे में हमें नौजवानों के मंच देना जरूरी है।

पायलट ने आगे कहा कि सबको देखना पड़ेगा कि कौन से नेता, कौन से लोग जनता के हित में काम करते हैं और कौन से सिर्फ वोट बटोरने का काम करते हैं। उन्होंने कहा, "सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अपने समर्पण, त्याग व तपस्या से जनता के मन में जगह बनाई है। लोग कितना भी झूठा प्रचार करें, कितना भी लोगों को गुमराह करने की कोशिश करें, जनता अंत में सही निर्णय करेगी और 2023 में राजस्थान समेत बाकी राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनेगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+