Rajasthan News Today: जोधपुर में कांग्रेस विधायक ने ज्ञापन फाड़ SDM पर फेंका, सियासी ड्रामे का वीडियो वायरल
Rajasthan News Today: जोधपुर में बुधवार को एसडीएम दफ्तर में हाई वॉल्टेज ड्रामा देखने को मिला। मनरेगा को लेकर युवा कांग्रेस प्रदर्शनकारी भोपालगढ़ से विधायक अभिमन्यु पूनिया के साथ ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। इसी दौरान विधायक ने एसडीएम के सामने ज्ञापन फाड़ दिया। इस घटना से कलेक्ट्रेट परिसर में तनाव का माहौल बन गया। युवा कांग्रेस की 'मनरेगा बचाव महासंग्राम' पदयात्रा सोजती गेट से शुरू होकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंची थी।
प्रदर्शनकारी मनरेगा श्रमिकों के अधिकारों को लेकर जिला कलेक्टर और अतिरिक्त कलेक्टर से मुलाकात करना चाहते थे। प्रशासन की ओर से एसडीएम पंकज जैन ज्ञापन लेने पहुंचे थे। कांग्रेस नेताओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि अधिकारी गेट के बाहर आएं। आम कार्यकर्ताओं के बीच आकर एसडीएम ज्ञापन लें। इसी बात पर विवाद बढ़ गया।

Rajasthan News Today: विधायक ने ज्ञापन फाड़कर फेंका
वीडियो में दिख रहा है कि विधायक अभिमन्यु पूनिया गुस्से में आ गए। उन्होंने एसडीएम के सामने ही ज्ञापन के पन्ने फाड़ दिए और एसडीएम की ओर उछाल दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस और प्रशासन पर जनता की अनदेखी का आरोप लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी।
विधायक पूनिया ने कहा कि प्रशासन और जनता के बीच कितनी दूरी है, इससे समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब जिला कलेक्टर और अतिरिक्त कलेक्टर जनप्रतिनिधियों का ज्ञापन लेने बाहर नहीं आते, तो आम लोगों की समस्याएं कौन सुनेगा। उन्होंने चेतावनी भी दी कि मनरेगा श्रमिकों के हक की रक्षा नहीं हुई, तो पूरे प्रदेश में आंदोलन तेज किया जाएगा।
Jodhpur News: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
इस प्रदर्शन में पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी, भोपालगढ़ विधायक गीता बरवड़ समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे। ज्ञापन फाड़े जाने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में कुछ देर तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बहस भी हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि विरोध-प्रदर्शन के दौरान अक्सर तनाव की स्थिति बन जाती है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि किसी विधायक का इस तरह से प्रशासनिक अधिकारी के सामने ज्ञापन फाड़ना सभ्यता और राजनीतिक संस्कृति नहीं है। कुछ यूजर्स ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए हाई वॉल्टेज ड्रामा करार दिया है।












Click it and Unblock the Notifications