Rajasthan: पाली में दर्दनाक हादसा, पिकनिक पर जा रही स्कूली बस पलटी, 3 छात्रों की गई जान

Rajasthan Accident News: दर्दनाक सड़क हादसे की खबर राजस्थान के पाली जिले से सामने आई है। यहां पिकनिक पर जा रही स्कूली बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर पटल गई। इस हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई। जबकि, कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल छात्र-छात्राओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं, तीनों छात्रों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा पाली क्षेत्र में देसूरी नाल के पास पंजाब मोड पर हुआ है। रविवार सुबह स्कूल बस आमेट ब्लॉक के राचेटी पंचायत के मनकादेह गांव के सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से 60 छात्रों को लेकर जा रही थी।

Rajasthan News

जब बस गढ़बोर से देसूरी जा रही थी, तो पंजाब मोड़ के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 55 से अधिक बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया।

चारभुजा थाना प्रभारी गोवर्धन सिंह ने इस हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि आमेट ब्लॉक में राछेटी पंचायत के मानकदेह गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के 60 बच्चे पिकनिक टूर पर रविवार सुबह गांव से निकले थे। बस गढ़बोर से देसूरी की तरफ जा रही थी, तभी देसूरी नाल में पंजाब मोड़ पर बेकाबू होकर पलट गई।

इस हादसे में 3 छात्रों की जान चली गई है। जिनके शव को गढ़बोर अस्पताल के मोर्चरी में रखवाए हैं। वहीं, 55 से ज्यादा बच्चे घायल को हो गए। कुछ घायलों को देसूरी अस्पताल और कुछ को गढ़बोर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस हादसे की खबर मिलते ही बच्चों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे गए। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+