Rajasthan News: 'BJP सरकार की नीतियां अमीरों को फायदा पहुंचाने के लिए', PM मोदी पर प्रियंका ने साधा निशाना

टोंक जिले के निवाई में कांग्रेस की एक चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंची प्रियंका गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश यात्राओं पर जाते हैं और अपने "उद्योगपति मित्रों" के लिए सौदे करते हैं।

Rajasthan Assembly Polls: इस साल के अंत राजस्थान विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मी तेज हैं। इसी कड़ी में टोंक जिले के निवाई में कांग्रेस की एक चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंची प्रियंका गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश यात्राओं पर जाते हैं और अपने "उद्योगपति मित्रों" के लिए सौदे करते हैं।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को केंद्र की बीजेपी नीत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी नीतियां गरीबों को नहीं बल्कि अमीरों को फायदा पहुंचाने के लिए हैं। मोदी विदेश से वापस आते हैं और कहते हैं कि हमारा (भारत का) सम्मान बढ़ गया है। बाद में, हमें पता चला कि उन्होंने अपने उद्योगपति दोस्तों के लिए सौदे किए हैं। उन्होंने कहा, हर चीज के लिए वह अपने उद्योगपति मित्रों के हितों को जनता के हितों से ऊपर रखते हैं।

Priyanka Gandhi

'बीजेपी नेता अहंकारी'

कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का एकमात्र ध्यान सत्ता में बने रहना है, जबकि गरीबों और मध्यम वर्ग की उपेक्षा की जा रही है। दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल पर "जलजमाव" का जिक्र करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया। प्रियंका ने कहा कि शायद, भगवान ने वह कहा है, जो हमारे देश के लोग डर के कारण नहीं कह पा रहे हैं। अपना कम करें अहंकार, इस देश ने आपको नेता बनाया है, देश को पहले रखो, जनता को सर्वोच्च बनाओ।

कांग्रेस नेता ने कहा कि राजनेताओं को लोगों के प्रति उसी तरह का सम्मान रखना चाहिए, जैसा लोग मंदिरों में जाने पर प्रदर्शित करते हैं। जनता और नेताओं के लिए यह समझना जरूरी है। जब लोग सत्ता संभालते हैं, तो उनकी महत्वाकांक्षाएं उनसे आगे निकल जाती हैं। गांधी ने कहा कि बीजेपी नेता इतने अहंकारी हो गए हैं कि ये बातें भूल गए हैं।

सेब की घटी दरों के लिए पीएम को ठहराया जिम्मेदार
प्रियंका ने कहा कि जब हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण घर क्षतिग्रस्त हो गए, तो संरचनाओं के पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक सीमेंट की कीमत अदानी समूह द्वारा बढ़ा दी गई और जब किसान सेब बेचने गए तो सेब की दरें कम हो गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह प्रधानमंत्री के इशारे पर हुआ।

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री, जो खुद को 'भूमिपुत्र' कहते थे, करोड़ों के काफिले में चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेल कंपनियों ने भारी मुनाफा कमाया है, लेकिन ईंधन की कीमतें अभी भी बहुत ऊंची हैं और महंगाई आसमान छू रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जब लोग महंगाई से जूझ रहे थे तो राजस्थान सरकार ने राहत शिविर लगाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+