Rajasthan News: किसान आंदोलन को लेकर पायलट और गहलोत ने किसे कहा "अड़ियल" ?
Farmer Protest: दिल्ली तक जाने वाले हाइवे पर चल रहे एमएसपी को लेकर किसानों के आंदोलन पर कांग्रेस के महासचिव और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भाजपा पर हमला बोला है।
भाजपा की केद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सचिन पायलट ने कहा है कि सरकार की जिद और अड़ियल रवैये से आंदोलन का समाधान नहीं निकल पा रहा है।

एमएसपी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है।
एक ओर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी एक्सपोज हो रहे हैं। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि सरकार की जिद और अड़ियल रवैये के कारण समाधान नहीं निकल पा रहा है।
सचिन पायलट ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि जो यह किसान आंदोलन कर रहें यह सरकार की जिद है सरकार का अड़ियल रवैया के कारण समाधान नही हो रहा।
कांग्रेस पार्टी ने कल यह घोषणा की थी छत्तीसगढ़ के अंदर हमारी सरकार बनी तो तो हम MSP को एक कानूनी प्रावधान बनायेगे।
किसानों को लागत के हिसाब से अपना पैसा नहीं मिल रहा है, हमने वायदा किया है कि MSP को लागू कर देंगे। और यह केन्द्र सरकार है जो किसानों की हितेषी बनती है।
लगातार किसान आंदोलन कर रहे है, किसानों के हितों को ताक पर रखकर तीन काले कानून बनाए। 1.5 साल किसानों ने आंदोलन किया, सैकड़ों किसानों की मौत हो गईं।
केन्द्र सरकार ने यह वायदा किया था की हम MSP पर कानून बनाएंगे अब सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है,सरकार को अपने वायदे पर खरा उतरना चाहिए था।
उधर मीडिया से बातचीत में अशोक गहलोत ने भी किसान आंदोलन को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह एक्सपोज हो रहे है।
नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो एमएसपी कानून को लेकर उस समय की यूपीए सरकार पर दबाव बनाते थे लेकिन अब को खुद 10 साल से प्रधानमंत्री हैं। क्यों किसान आंदोलन कर रहे है ?
एक बार फिर से जिस तरह से किसान आंदोलन का दूसरा चरण शुरू हुआ है, इसकी नौबत नहीं आनी चाहिए थी। इसके पहले किसान आंदोलन में 700 लोगों की मौत हुई थी, पूरे देश के किसानों में इस बात का आज भी दर्द है।
पहले भी आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा था और तीनों काले कानून वापस लिए थे। सरकार ने उस समय किसानों से कई वादे किए थे लेकिन एक साल निकलने बाद भी मोदी सरकार किसानों का दिल नहीं जीत पाई। प्रधानमंत्री लच्छेदार भाषण देने में माहिर है। बड़ी-बड़ी योजनाओं के सपने दिखा रहे है।
किसान आंदोलन को विपक्ष की साजिश बताने से जुड़े सवाल पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि विपक्ष कोई साजिश नहीं कर रहा है।
किसानों ने खुद तय किया है कि इस आंदोलन में राजनीति नहीं आने देंगे, किसान खुद के बूते पर, क्षमता पर, दृढ़ निश्चय और संकल्प करके आगे बढ़ रहे है।
किसानों में दमखम है कि आखिर में उन्होंने केंद्र सरकार को झुका दिया। लोकतंत्र में सरकारों को झुकना भी पड़ता है।
उधर किसान आंदोलन से जुड़े सवाल पर सचिन पायलट ने कहा कि किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं. यह सरकार की जिद है। अपने अड़ियल रवैये के कारण सरकार उनकी समस्या का समाधान नहीं कर पा रही है।
Rajasthan News: किसान आंदोलन को लेकर सचिन पायलट ने सरकार पर बोला हमला pic.twitter.com/Omsr0O2vYN
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) February 14, 2024
हमने घोषणा की है, हमारी सरकार बनने पर एमएसपी को कानूनी प्रावधान बनाएंगे। पहले आंदोलन के बाद सरकार ने एमएसपी पर कानून बनाने का वादा किया था।
उस पर सरकार को खरा उतरना चाहिए, आंदोलनकारी किसानों को सड़क पर कीलें लगाकर और बल प्रयोग से रोकने के बजाए सरकार को उनसे बातचीत कर समाधान का रास्ता निकलना चाहिए। हम किसानों की मांगों का समर्थन करते हैं, लेकिन यह आंदोलन किसानों का है।












Click it and Unblock the Notifications