Rajasthan: सांवलिया सेठ के खजाने पर डोला कर्मचारी का दिल, चुराई नकदी..फिर कुछ यूं पकड़ा गया

Rajasthan News: भगवान सांवलिया सेठ मंदिर राजस्थान के चित्तौड़गढ़-उदयपुर राष्ट्रीय राजमर्ग पर भादसोड़ा गांव में स्थित है और देश के 5 सबसे धनी मंदिर और राजस्थान का पहला सबसे करोड़पति मंदिर है। भगवान सांवलिया सेठ मंदिर में चतुर्दशी पर दान पेटिया खोली गई, जिसमें 6 करोड़ 41 लाख 25 हजार रुपए की राशि प्रथम गणना में प्राप्त हुई।

इस बीच सांवलिया सेठ मंदिर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आईं है, जो काफी हैरान कर देने वाली है। दरअसल, मंदिर के एक कर्मचारी का दिल भगवान सांवलिया सेठ के खजाने पर डोल गया और उसने एक गड्डी चुपचाप से अपनी जेब में रख ली। जहां पर मंदिर कर्मचारी ने यह हरकत की वहां पर कोई सीसीटीवी कैमरा मौजूद नहीं था।

sanwaliya-seth-mandir-chittorgarh

हालांकि, मंदिर के कर्मचारियों को नोट की गड्डी चुपचाप में अपनी जेब में रखते हुए एक श्रद्धालु ने देखा लिया और वीडियो बना ली। मंदिर आए श्रद्धालु ने कर्मचारियों को नोट की गड्डी जेब रखते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इतना ही नहीं, मंदिर प्रशासन को भी इस बात की जानकारी दी।

जिसके बाद यह मामला पुलिस थाने तक पहुंचा गया। इस मामले की जांच पड़ताल भादसोड़ा थाना पुलिस कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार (17 जून) सुबह सांवलिया प्राकट्य मंदिर का भंडार खोला जा रहा था। पुलिस ने बताया कि कन्हैयालाल नाम का एक कर्मचारी पिछले काफी समय से मंदिर में काम कर रहा था।

Recommended Video

    बड़ीसादड़ी : श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 6 करोड़ 41 लाख रुपए, देखिए खबर

    वह हर महीने होने वाली गिनती में भी शामिल रहता था। मंदिर प्रशासन के शांतिलाल मेहता ने बताया कि हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी में मंदिर की दान पेटियां खोली जाती है और उसमें से निकला हुआ कैश गिना जाता है। आज भी वही काम चल रहा था। मंदिर में रखी हुई दान पेटियों में से तगारी में रुपया भरकर उसे भगवान के सामने रखा जा रहा था।

    इसके बाद वहां गिनती की जानी थी, लेकिन इस दौरान कन्हैयालाल नाम के कर्मचारी ने तगारी में से रुपया खाली करने के दौरान नोटों की एक गड्डी अपनी जेब में रख ली। इस दौरान एक भक्त भगवान सांवलिया सेठ का वीडियो बना रहा था और उसके बनाए हुए वीडियो में यह दृश्य भी कैद हो गया।

    इसके बाद भक्त ने मंदिर मैनेजमेंट के शांतिलाल मेहता को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद शांतिलाल मेहता ने पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि कन्हैयालाल को हिरासत में ले लिया गया है। उसके पास से 500 और 2000 रुपए के नोट मिले हैं जो 41 हजार रुपए के करीब हैं।

    मंदिर प्रशासन का कहना है कि इस तरह का पहला ही मामला सामने आया है। जबकि हर महीने करोड़ों रुपयों की गिनती की जाती रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+