Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड: 37 जिलों में औसत से 120% तक ज्यादा बरसात
Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में इस बार मानसून ने सामान्य से कहीं ज्यादा बरसात कर हालात बदल दिए हैं। प्रदेश में औसत से 63% अधिक यानी 617 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है। 41 में से 37 जिलों में औसत से 60 से 120 फीसदी तक ज्यादा पानी बरसा है।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक पूर्वी जिलों-कोटा, उदयपुर, अजमेर, डूंगरपुर और चित्तौड़गढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।बीते 24 घंटे में कई शहरों में झमाझम बारिश हुई। अजमेर में कॉलोनियां पानी-पानी हो गईं, वहीं उदयपुर और कोटा में लगातार बरसात से जनजीवन प्रभावित हुआ।

माही बांध के सभी गेट खुले
बांसवाड़ा संभाग में माही बांध पानी से लबालब हो गया है। गुरुवार को बांध के सभी 16 गेट 2-2 मीटर तक खोलने पड़े। हर सेकंड 1.70 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी की आवक हो रही है। इससे पहले साल 2023 में सभी गेट खुले थे।
44 साल बाद उफान पर ढूंढ नदी
जयपुर और दौसा इलाके से गुजरने वाली ढूंढ नदी 44 साल बाद पूरी रफ्तार में बह रही है। तेज धारा से सीतापुरा से गोनेर और लालसोट स्टेट हाईवे से जुड़ी चार बड़ी रपट डूब गईं। नतीजा, करीब 40 गांवों का संपर्क कट गया है। ग्रामीणों के अनुसार, इतनी तेज धारा में रपटों का डूबना दशकों बाद देखने को मिला है।
- पहली रपट: जगतपुरा से गोनेर रोड होते हुए तुंगा की ओर जाती है।
- दूसरी: गोनेर मंदिर से लालसोट तक 20 से ज्यादा गांव जोड़ती है।
- तीसरी: अक्षय पात्र से होते हुए हिंगोनिया गौशाला के पास के गांवों को जोड़ती है।
- चौथी: पिपली में ढूंढ-द्रव्यवती संगम वाली रपट तुंगा-कोटखावदा को जोड़ती है।












Click it and Unblock the Notifications