राजस्थान में मतगणना से पहले सामने आए डोटासरा ने कांग्रेस-BJP की हार-जीत वाली सीटों के नाम
Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 की 25 सीटों के मतों की गिनती 4 जून को सुबह आठ बजे होगी। मतगणना से पहले 25 सीटों पर हार-जीत को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
राजस्थान में साल 2014 व 2019 में खाता भी खोल सकने वाली कांग्रेस 11-12 सीटों पर जीत दर्ज सकती है। यह दावा हम नहीं बल्कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा कर रहे हैं।

दरअसल, एग्जिट के नतीजों को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से सभी पीसीसी चीफ व कांग्रेस उम्मीदवार की जूम मीटिंग रखी थी, जिसमें राजस्थान चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने 10 सीटों के नाम गिनाकर दावा किया कि इन पर कांग्रेस जीत रही है।
मीडिया की खबरों के अनुसार राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मीटिंग बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 में चूरू में राहुल कस्वां, झुंझुनूं में बृजेंद्र ओला, बाड़मेर में उम्मेदाराम बेनीवाल, दौसा में मुरारीलाल मीणा, भरतपुर से संजना जाटव, टोंक-सवाई माधोपुर से हरीश चंद्र मीना, करौली-धौलपुर से भजन लाल जाटव, नागोर से हनुमान बेनीवाल, सीकर से अमराराम, बांसवाड़ा से राजकुमार रोत समेत 11-12 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार जीत रहे हैं।
गोविंद सिंह डोटासरा ने जिन सीटों का नाम नहीं बताया। वहां माना जा रहा है कि कांग्रेस ने हार मान ली। मतलब वहां फिर से भाजपा जीत रही है। राजस्थान में सीटों का गणित ये है कि सभी 25 सीटें साल 2014 और 2019 में भाजपा ने जीती। कांग्रेस खाता भी नहीं खोल सकी। इस बार के चुनाव में भाजपा जहां लगातार तीसरी बार सभी 25 सीटें जीतने मैदान में उतरी है। वहीं कांग्रेस दो अंकों में सीटें जीतने का दावा कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications