Rajasthan Voting: मतदाताओं पर आफत, धौलपुर में 3 वोटरों को कुत्ते ने काटा, बीकानेर में मधुमक्खियों का हमला
Rajasthan Voting News: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की 12 सीटों पर मतदान हो रहा है। शुरुआती दो घंटे में 10.67 प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं।
कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा है। राजस्थान में धौलपुर के एक मतदान केंद्र पर कुत्तों का आतंक देखा गया। यहां कुत्तों ने वोट डालने आए तीन मतदाताओं को काट लिया।

उधर, बीकानेर संसदीय क्षेत्र में गंगाशहर के एक मतदान केंद्र के बाहर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि मधुमक्खियों के हमले से किसी मतदाता के हताहत होने की खबर नहीं है।
सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत
श्रीगंगानगर में 14.14 प्रतिशत
बीकानेर में 10.00 प्रतिशत
चूरू में 11.50 प्रतिशत
झुंझूनूं में 8.83 प्रतिशत
सीकर में 9.69 प्रतिशत
जयपुर ग्रामीण में 10.94 प्रतिशत
जयपुर में 11.10 प्रतिशत
अलवर में 12.03 प्रतिशत
भरतपुर में 9.85 प्रतिशत
करौली-धौलपुर में 9.71 प्रतिशत
दौसा में 9.70 प्रतिशत
नागौर में 10.34 प्रतिशत
आंख का ऑपरेशन करवाकर वोट देने पहुंचीं
कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का उत्साह देखते ही बना है। दौसा के सिकराय विधानसभा क्षेत्र में आंख का ऑपरेशन करवाने का बाद 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला मतदाता सीधे मतदान करने पहुंची हैं।
लोकसभा क्षेत्र जयपुर ग्रामीण का 9 बजे तक मतदान प्रतिशत
विराटनगर - 10.7 %
शाहपुर - 12.33%
कोटपूतली - 10.49%
फुलेरा-- 10.21%
बानसूर - 7.77%
जमवारामगढ़ - 10.27%
आमेर - 11.47%
भरतपुर व अलवर खराब हो गईं ईवीएम
सुबह मतदान शुरू होने पर भरतपुर के एक पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब होने पर भड़के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। एक घंटे बाद दूसरी ईवीएम मंगवाकर वोटिंग शुरू कराई गई। इस दौरान दर्जनों लोग तो बिना वोट दिए ही चले गए। अलवर के किशनगढ़बास में मॉक पोल के बाद ईवीएम मशीन में खराबी के कारण मतदान में देरी हुई।
बूथ पर बिजली नहीं होने से परेशानी
धौलपुर में बाड़ी के बछेडियापुरा में मतदान बूथ पर बिजली नहीं होने के चलते मतदान कुछ देर तक रुका रहा। आक्रोशित ग्रामीणों हंगामा शुरू कर दिया। विधायक जसवंत सिंह गुर्जर ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर समझाइश की। इसके बाद मतदान व्यवस्था सुचारू हो सकी।












Click it and Unblock the Notifications