Rajasthan Khatu Shyam Ji Temple Close: खाटू श्याम के पट हो रहे हैं बंद, जानें कब से हो सकेंगे दर्शन?
Rajasthan Khatu Shyam Ji Temple Close: राजस्थान के सीकर में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटू श्यामजी के पट बंद किए जा रहे हैं। बाबा श्याम के तिलक श्रृंगार अनुष्ठान के कारण मंदिर के पट अस्थायी रूप से बंद किए जा रहे हैं। श्री श्याम मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं को इस संबंध में पूर्व सूचना जारी की है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि पट बंद होने की तिथि को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा योजना बनाएं। श्रृंगार अनुष्ठान पूरा होते ही सामान्य समय के अनुसार दर्शन कर सकते हैं।
मंदिर कमेटी के अनुसार, 22 दिसंबर की रात 9:30 बजे बाबा श्याम के दर्शन के लिए मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद 23 दिसंबर को शाम में मंदिर परिसर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। विशेष पूजा-अर्चना और तिलक श्रृंगार की परंपरागत अनुष्ठान के दौरान मंदिर में दर्शन बंद रहते हैं।

Rajasthan Khatu Shyam Ji Temple Close: 19 घंटे के लिए बंद रहेंगे पट
- श्री श्याम मंदिर कमेटी ने बताया कि तिलक श्रृंगार की समस्त धार्मिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद 23 दिसंबर को शाम 5 बजे बाबा श्याम के पट फिर से खोल दिए जाएंगे।
- इस तरह खाटू श्याम मंदिर लगभग 19 घंटे तक दर्शन के लिए बंद रहेगा। इस दौरान मंदिर में श्रृंगार अनुष्ठान आयोजित होगा और पारंपरिक पूजा होगी।
Khatu Shyamji Temple: श्रद्धालुओं से की गई खास अपील
मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पट खुलने के निर्धारित समय के बाद ही खाटूश्यामजी धाम पहुंचें। उन्होंने कहा कि इससे मंदिर परिसर में व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी और भक्तों को किसी तरह की परेशान का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने स्थानीय लोगों और आसपास से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह पहले से आकर शहर में ज्यादा भीड़ न बढ़ाएं।
Khatu Shyamji Temple: खाटू श्यामजी का तिलक श्रृंगार है अहम
कमेटी ने स्पष्ट किया कि बाबा श्याम का तिलक श्रृंगार मंदिर की प्राचीन और महत्वपूर्ण धार्मिक परंपराओं में से एक है। इसे पूरी श्रद्धा, आस्था और विधि-विधान के साथ संपन्न किया जाता है। इस अवसर पर खाटूधाम का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो जाता है। पट खुलते ही बाबा श्याम के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में मंदिर प्रशासन ने सभी भक्तों से सहयोग बनाए रखने और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications