Rajasthan: "राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम" कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, सीएम गहलोत ने कही ये बात
जयपुर, 11 जुलाई। कोरोना वायरस ने ना केवल लोगों के तन-मन का नुकसान किया बल्कि इसने बच्चों की पढ़ाई पर भी बुरा असर डाला है। करीब दो साल तक स्कूल बंद होने की वजह से बच्चों की शिक्षा पर बुरा प्रभाव पड़ा है, हालांकि ऑन लाइन पढ़ाई से इस कमी को पूरा करने की कोशिश की गई है लेकिन जो बात ऑफ लाइन पढ़ाई में होती है वो ऑनलाइन तो होती नहीं , इसी बात के मद्देनजर राजस्थान का शिक्षा विभाग वर्चुअल लॉन्च एवं फील्ड ओरिएंटेशन कार्यक्रम लेकर आया है, जिसका शुभारंभ सीएम गहलोत ने आज किया।

उन्होंने शिक्षा विभाग की तारीफ करते हुए कहा कि कोरोना ने काफी नुकसान किया है लेकिन हमने उस काल में अपनी ओर से अच्छा करने की कोशिश की, बच्चों की पढ़ाई पर खास ध्यान दिया लेकिन फिर भी पढ़ाई का कुछ जरूरी हिस्सा छात्र-छात्राओं से वंचित रह गया था और उसकी भरपाई करने के लिए हम "राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम" कार्यक्रम लेकर आए है, मुझे पूरी उम्मीद है कि इससे हमारे बच्चों को जरूर लाभ होगा।
एक करोड़ बच्चों के लिए ब्रिज कोर्स का ऐलान
आपको बता दें कि राज्य के शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र में कक्षा एक से 8वीं तक के करीब एक करोड़ बच्चों के लिए ब्रिज कोर्स का ऐलान किया है, जिससे कि कोरोना काल में हुए पढ़ाई की हानि के अंतर को कम किया जा सके और इसके लिए राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग को 75 करोड़ का बजट भी दे रखा है।
यही नहीं गहलोत सरकार ने प्रतिभावान छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति स्कीम योजना का ऐलान किया था। जिसके तहत वो बच्चे जो विदेश में पढ़ना चाहते हैं लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से वो योग्य होते हुए भी वहां नहीं पहुंच पा रहे हैं । सरकार अब ऐसे इच्छुक विधार्थियों का भी खर्चा उठाएगी।












Click it and Unblock the Notifications