राजस्थान: जेजेपी प्रत्याशी ने चुनाव जीतने के लिए रचा था खुद पर हमले का षड्यंत्र
राजस्थान पुलिस ने दो पक्षों के बीच हिंसा फैलाने की साजिश का पर्दाफाश करके 5 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की है। चुनाव मे वोटों के ध्रुवीकरण तथा स्वंय के प्रति सहानुभूति लेने के लिए पेट्रोल डालकर खुद की बोलरो गाड़ी में आग लगाई गयी थी ।
राजस्थान पुलिस ने दो दिन पूर्व दौसा जिले के महवा विधानसभा क्षेत्र से जननायक जनता पार्टी के महवा विधानसभा चुनाव 2023 के प्रत्याशी डॉ आशुतोष झालानी विधान सभा महवा के साथ हुई पत्थरबाजी , मारपीट और कार जलाने की घटना का खुलासा किया है।

दौसा पुलिस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग ने बताया कि गत 21 नवम्बर सूचना मिली कि जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आशुतोष झालानी विधानसभा महवा के साथ ग्राम बनावड ऐदलपुर मार्ग इलाका थाना क्षेत्र मे हमला हुआ है। सूचना मिलने के बाद मंडावर थाना पुलिस तत्काल रवाना होकर मौके पर पहुंची।जहां पर बनावड - ऐदलपुर के मध्य G.S.S के पास एक वाहन बोलरो मे पूर्ण रुप से आग लगी हुई थी। वाहन के बायीं तरफ करीब 100 मीटर दूर खेत मे जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ आशुतोष झालानी व उसका साथी सजंय व वाहन का चालक गिर्राज सैनी खाली खेत में छुपे हुए मिले थे।
उनके साथ करीबन 5-6 लोग खड़े हुये थे। जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ आशुतोष झालानी व उसका साथी सजंय व वाहन का चालक गिर्राज सैनी घायल हालत में होने के कारण राजकीय चिकित्सालय मण्डावर पहुंचाया गया । डॉ आशुतोष झालानी के पर्चा बयान दर्ज किये गये। उन्होंने बताया कि " मैं गांव मण्डावर बन्शी कॉलोनी का रहने वाला हूँ। वर्तमान में राजस्थान विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी हूं।
संजय व ड्राईबर गिर्राज सैनी के साथ मैं बोलरो रजिस्ट्रेशन नम्बर RJ14-UJ-4588 से भैरु बाबा मंदिर बनावड गया था, जहां पर मैने, पूजा अर्चना की फिर वापिस पूजा अर्चना कर बनावड से मैं संजय व ड्राईबर गिर्राज सैनी वापिस आने लगा तो समय करीब 1.15 बजे दिनांक 21नवंबर को बनावड से आगे सरकारी जी एस एस के पास सुनसान जगह पर अज्ञात 4-5 लडकों ने गाड़ी पर पत्थर फेकें और करीब 3-4 बोतल पट्रोल से भरी हुई मेरी गाड़ी पर फेंकी और माचिस से आग लगा दी । जिससे मेरी गाड़ी में आग लग गयी गाड़ी में आग लगने पर गाड़ी में बैठा मैं मेरा साथी संजय व ड्राइवर के आग से झुलसने से बाल व मुंह जल गया फिर मैं व मेरा ड्राईवर गिर्राज सैनी व संजय गाडी से उतरकर बाहर निकले तो वे सभी लोग वहाँ से भाग गये।
घटना का खुलासा
गत 21नवंबर को जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री आशुतोष झालानी ने स्वंय के साथ अज्ञात 4-5 व्यक्तियों द्वारा रात्रि करीबन 01.05 बजे पर स्वंय की बोलरो गाड़ी नम्बर RJ14-UJ-4588 पर पत्थर फेंकना व पट्रोल डालकर आग लगाने व मारपीट की एफ आई आर दर्ज करवायी थी।
सचिन शर्मा थानाधिकारी मण्डावर द्वारा शुरू कि गई घटना स्थल पर बजरंगसिह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा,मध्य रात्रि मे ही घटना स्थल से मैरु बाबा के मन्दिर व परिवादी के मकान के रुट को देखा व तीनो सर्दिग्धो से अलग-अलग घटना के सम्बध मे गहन पूछताछ की गई तो उक्त घटना काफी सर्दिग्ध पायी गयी, जिस पर एफ एस एल टीम व साईबर टीम दौसा की मदद से घटना स्थल का मुआयना किया गया व साक्ष्य संकलन किया गया।उसके कस्बा मण्डावर, गॉव मण्डावर, ऐदलपुर बनावड मे स्थित सी सी टी वी कैमरो को देखा जाकर साक्ष्य संकलन किये गये । सभी सर्दिग्ध व्यकितयो के मोबाईल नम्बरो की कॉल डिटेल का विश्लेषण किया गया। सी सी टी वी फुटेज से उक्त बोलरो गाडी के साथ एक स्वीप्ट गाडी भी थी जिसमे प्रकाश जायसवाल निवासी जयपुर जो आशुतोष झालानी के साथ मीडिया का कार्य देखता है
उसका ड्राईबर भी शामिल थे के द्वारा पूर्व नियोजित योजना के तहत उक्त साजिश मे अपना पूरी रात्रि व गत रात्रि मे पूरा साथ दिया था । घटना 20 नवम्बर को समय करीब10.55 बजे पर आशुतोष झालानी व डाईबर गिर्राज सैनी उक्त बोलरो गाडी RJ14-UJ-4588 से तथा प्रकाश जायसवाल, संजय लखेरा व ड्राईबर स्वीप्ट गाडी से गाँव बनावड की तरफ निकले जहाँ भैरु बाबा के स्थान पर पूजा अर्चना की तथा पूर्व से की योजना के आधार प संजय लखेरा द्वारा 2 दिन पहले अपनी मोटरसाईकिल नम्बर RJ14-BR स्पेलण्डर प्लस मे पेट्रोल निकालकर 2 लीटर की बोतल मे भर लिया था
घर पर अलमारी मे रख कर अगले रात करीब12.30 बजे पर जी.एस.एस के पास रोड पर बोलरो गाडी को खड़ा किया स्वीप्ट गाडी का थोडा आगे खड़ा किया उक्त स्वीप्ट गाडी से संजय लखेरा 2 लीटर की बोतल जिसमे पेट्रोल भरा हुआ था को लेकर बोलरो गाडी के पास आया। पहले गाडी पर पत्थर फैक कर कॉच तोडे तत्पश्चात संजय लखेरा ने गाडी पर पेट्रोल डाला व माचिस से आग लगा दी। आग मे पेट्रोल ज्यादा डालने से पास खड़े आशुतोष झालानी व संजय लखेरा के सिर के बाल व चेहरा आग की लपटो से झुलस गये । बाद मे आशुतोष झालानी द्वारा फोन करके पुलिस व अपने परिजनो को बुलाया व स्वयं के साथ उक्त घटना की वीडियो रिकोर्ड कराकर
घटना से पूर्व व चुनाव 2023 मे जननायक जनता पार्टी महवा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार हूँ, संजय व ड्राईबर गिर्राज सैनी के साथ मेरी बोलरो रजिस्ट्रेशन नम्बर RJ14-UJ-4588 से भैरु बाबा मन्दिर बनावड गया था जहा पर मैने पूजा अर्चना की फिर वापिस पूजा अर्चना कर बनावड से मैं संजय व ड्राईबर गिर्राज सैनी वापिस आने लगा तो बनावड से आगे सरकारी जी एस एस के पास सुनसान जगह पर अज्ञात 4-5 लड़को ने गाडी पर पत्थर फेके और करीब 3-4 बोतल पट्रोल से भरी हुई मेरी गाडी पर फैकी और माचिस से आग लगा दी । जिससे मेरी गाडी मे आग लग गयी गाडी मे आग लगने पर गाड़ी में बैठा मै, मेरा साथी संजय व ड्राईबर के आग से झुलसने से बाल व मुहें जल गया फिर मै व मेरा ड्राईवर गिर्राज सैनी व संजय गाडी से उतरकर बाहर निकले तो वे सभी लोग वहाँ से भाग गये थे
घटना का खुलासा 21 नवंबर को जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष झालानी ने स्वंय के साथ अज्ञात 4-5 लोगों द्वारा रात करीब 01.05 बजे पर स्वंय की बोलरो गाडी नम्बर RJ14-UJ-4588 पर पत्थर फैकना व पट्रोल डालकर आग लगाने व मारपीट की एफ आई आर दर्ज करवायी थी
इस पर सचिन शर्मा थानाधिकारी मण्डावर ने जांच की
टीम के मध्य रात्रि मे ही घटना स्थल से भैरु बाबा के मन्दिर व परिवादी के मकान के रुट को देखा व तीनो सर्दिग्धो से अलग-अलग घटना के सम्बध मे गहन पूछताछ की गई तो घटना काफी सर्दिग्ध पायी गयी जिस पर FSL टीम व साईबर टीम दौसा की मदद से घटना स्थल का मुआयना किया गया व साक्ष्य जुटाए गए उसके बाद कस्बा मण्डावर, गाँव मण्डावर, ऐदलपुर, बनावड मे स्थित सी सी टी वी कैमरो को देखा जाकर साक्ष्य संकलन किये गये ।
सभी सर्दिग्ध व्यकितयो के मोबाईल नम्बरो की कॉल डिटेल का विश्लेषण किया गया। सी सी टी वी फुटेज से उक्त बोलरो गाडी के साथ एक स्वीप्ट गाडी भी थी जिसमे प्रकाश जायसवाल निवासी जयपुर जो आशुतोष झालानी के साथ मीडिया का कार्य देखता है व उसका ड्राईबर भी शामिल थे के द्वारा पूर्व नियोजित योजना के तहत साजिश मे अपना पूरी रात्रि व गत रात्रि मे पूरा साथ दिया था ।
मामला 20 नवंबर 23 का करीबन रात 10.55 बजे का है। आशुतोष झालानी व ड्राइवर गिर्राज सैनी बोलरो गाडी RJ14-UJ-4588 से तथा प्रकाश जायसवाल, संजय लखेरा व ड्राइवर स्विफ्ट गाडी से गांव बनावड की तरफ निकले। जहाँ मैरु बाबा के स्थान पर पूजा अर्चना की तथा पूर्व से की योजना के आधार पर संजय लखेरा ने 2 दिन पहले अपनी मोटरसाईकिल नम्बर RJ14-BR-1973 स्पेलण्डर प्लस मे पेट्रोल निकालकर 02 लीटर की बोतल मे भर लिया था जो स्वयं के घर पर अलमारी मे रख कर अगले रात्रि करीब12.30 बजे पर ऐदलपुर जी.एस.एस के पास रोड पर उक्त बोलरो गाडी को खड़ा किया स्वीप्ट गाडी को थोडा आगे खडा किया उक्त स्वीप्ट गाडी से संजय लखेरा 2 लीटर की बोतल जिसमे पेट्रोल भरा हुआ था को लेकर बोलरो गाडी के पास आया।
पहले गाडी पर पत्थर फैक कर कॉच तोडे तत्पश्चात संजय लखेरा ने गाडी पर पेट्रोल डाला व माचिस से आग लगा दी। आग मे पेट्रोल ज्यादा डालने से पास खडे आशुतोष झालानी व संजय लखेरा के सिर के बाल व चेहरा आग की लपटो से झुलस गये । फिर आशुतोष झालानी द्वारा फोन करके पुलिस व अपने परिजनो को बुलाया व स्वयं के साथ उक्त घटना की वीडियो रिकोर्ड कराकर तथा घटना से पूर्व व घटना के बाद खुद के वीडियो रिकोर्ड कर सोशल मीडिया पर डाले ताकि समाज के दो पक्षो मे वैमनस्यता फैलाकर चुनाव मे लोगो की सहानुभूति मिले
यह योजना 3-4 दिन पूर्व ही आशुतोष झालानी के मकान पर हुई थी । जिसमे आशुतोष झालानी,संजय लखेरा, गिर्राज सैनी व प्रकाश जायसवाल शामिल थे । घटना से बीते 1 दिन पूर्व भी आशुतोष झालानी, गिर्राज सैनी ने बोलरो से बनावड की तरफ गये थे ताकि सुनसान जगह चिन्हित कर सके एवं घटना को कारित कर सके । इस प्रकार उक्त सभी का यह कृत्य विधानसभा चुनाव मे लोक रिस्ट्रीकारक बयान जारी करना, समाज व वर्गो मे भय कारित करना, योजनावद्व तरीके से उक्त घटना कारित करना, निर्वाचन के सम्बध मे वर्गों के बीच शत्रुता पैदा करना का पाया गया है व परिवादी द्वारा दर्ज करायी गयी एफ आई आर का मामला झूठा पाया गया है । अत सभी आरोपीगण के खिलाफ विधी सम्मत कार्यवाही अमल में लायी जा रही है । अनुसन्धान से मामला झूठा पाया गया है ।
स्ट्रिंगर: हेमांक पांडेय, दौसा












Click it and Unblock the Notifications