Rajasthan Jewellery Loot रूह कंपा देने वाली वारदात, पायल छीनने को 100 साल की बुजुर्ग महिला के पैर काट डाले

Rajasthan Jewellery Loot की वारदात में 100 साल की बुजुर्ग महिला को निशाना बनाया गया है। अपराधियों ने पैर काट डाले। rajasthan jewellery loot old lady leg chopped Galta PS jaipur

Rajasthan Jewellery Loot रूह कंपा देने वाली वारदात के रूप में सामने आई है। अपराधियों ने पायल छीनने के लिए 100 साल की बुजुर्ग महिला के पैर काट डाले। घटना गलता पुलिस थाने के क्षेत्राधिकार का है।

rajasthan jewellery loot 100 year old lady

अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर निशाने पर अशोक गहलोत की सरकार के लिए एक और चुनौती सामने आई है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पायल लूटने के लिए अज्ञात बदमाशों ने बुजुर्ग महिला के पैर काट दिए।

Rajasthan Jewellery Loot पर पुलिस ने क्या कहा

गलता पुलिस स्टेशन के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) ने बताया कि करीब 100 साल की बुजुर्ग महिला के पैर काट दिए गए और उसकी पायल लूट ली गई। अपराधियों ने महिला को उसके घर के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में छोड़ दिया और फरार हो गए। महिला की गर्दन में भी चोट के निशान हैं।उन्होंने बताया कि अपराध में प्रयुक्त हथियार के साथ-साथ पैरों के कटे हुए हिस्से भी बरामद किए गए हैं। पीड़िता का इलाज कराया जा रहा है।

Rajasthan Jewellery Loot

पीड़िता की बेटी का बयान

Rajasthan Jewellery Loot पीड़िता की बेटी गंगादेवी ने कहा, उनकी बेटी ने फोन पर बताया कि उनकी मां एक नाले के पास पड़ी हैं। उनके पैरों के कटे हुए हिस्से भी पड़े हैं। गंभीर रूप से घायल होने की खबर मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

Rajasthan Jewellery Loot

पीड़िता की पोती ने क्या बताया

चांदी के आभूषण चोरी करने पहुंचे बदमाशों के एक समूह ने एक बुजुर्ग महिला का पैर काट दिया। रविवार को जयपुर में घटी इस घटना की पीड़िता की पोती के मुताबिक घटना की जानकारी उनके मकान मालिक ने दी थी। पोती ने कहा, शुरुआती घंटों के दौरान हमारे मकान मालिक ने मुझे बताया कि मेरी दादी गंभीर हालत में बाहर पड़ी हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी मां को घटना के बारे में बताया और उन्होंने मुझे अपने रिश्तेदारों को इसके बारे में सूचित करने के लिए कहा।

rajasthan jewellery loot

गंभीर रूप से घायल हुईं महिला

पीड़िता की बेटी ने कहा, लूट की वारदात और मां के पैर काटे जाने के बारे में भतीजी ने सुबह लगभग 6 बजे फोन किया। पीड़िता की उम्र करीब 100 साल है और उन्हें दैनिक काम करने में भी परेशानी होती थी। गंभीर रूप से जख्मी वृद्धा के मामले में जयपुर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+