राजस्थान का आईपीएस अफसर, जो परिवार समेत 'हवालात' में रहता है

जयपुर। राजस्थान के जयपुर में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी को पुलिस की नौकरी करते-करते हवालात इतनी भा गई कि उन्होंने परिवार समेत हवालात को ही अपना आशियाना बना लिया है। ऐसा नहीं है कि ये अधिकारी आकर थाने के लॉकअप में रहने लगा है बल्कि इन्होंने अपने घर का ही नाम हवालात रख दिया है।

जयपुर के हनुमान नगर एक्सटेंशन में रहते हैं इंदु भूषण

जयपुर के हनुमान नगर एक्सटेंशन में रहते हैं इंदु भूषण

इंदु भूषण अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रैंक के अधिकारी हैं। वो फिलहाल वेटिंग में हैं लेकिन इसके बावजूद अपने घर के नाम को लेकर वो चर्चा में हैं। इंदु भूषण जयपुर के हनुमान नगर एक्सटेंशन में रहते हैं। उन्होंने जब से अपने घर का नाम हवालात रखा है, ये पूरे मुहल्ले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

क्रिएटिविटी दिखाने को रखा हवालात नाम

क्रिएटिविटी दिखाने को रखा हवालात नाम

इंदु भूषण ने अपने घर का नाम हवालात रखने को लेकर बताया कि क्रिएटिविटी दिखाने के लिए उन्होंने ये नाम रखा था। उन्होंने कहा कि पुलिस में होने की वजह से नाम भी वैसा ही रख दिया। उन्होंने कहा कि बीते साल उन्होंने घर का नाम हवालात रखा। इंदु भूषण घर का नाम रखने को लेकर ही नहीं बल्कि अपने बर्ताव को लेकर भी सुर्खियों में रह चुके हैं। 2016 में वो हैदराबाद के राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में तेलंगाना के राज्यपाल ईएसएल नरसिंहन से वाद-विवाद करने को लेकर वो चर्चा में आए थे।

चौंक जाते हैं इंदु भूषण के मेहमान

चौंक जाते हैं इंदु भूषण के मेहमान

इंदु भूषण का कहना है कि उनके घर के नाम को लेकर उनके यहां आने वाले मेहमान भी अकसर चौंक जाते हैं। उनका कहना है कि उनके बच्चे जब स्कूल में भी बताते हैं कि वो हवालात में रहते हैं तो एकबारगी उनके टीचर भी चौंक जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+