सुबह पत्नी का अंतिम-संस्कार कर लौटा पति, शाम को तोड़ दिया दम

कोटा। राजस्थान के कोटा में पत्नी के अंतिम संस्कार से लौटने के कुछ समय बाद ही पति की भी मौत हो गई। पति-पत्नी की मौत का मामला क्षेत्र में चर्चा में बना हुआ है। शहर के बसंत विहार के बाबूलाल जैन के परिवार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था। इसमें परिवार के पांच लोग घायल हुए थे। अस्पताल में बाबूलाल की पत्नी का देहांत हो गया था। सोमवार को बाबूलाल की पत्नी का देहांत हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार हुआ। दोपहर को उनके अंतिम संस्कार के बाद लौटे बाबूलाल की सांसे भी कुछ घंटे बाद थम गईं। कुछ घंटे के भीतर ही दों मौतों से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट गया है।

rajasthan husband passes away after wife died in road accident

परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि नवीन जैन सोमवार को परिवार के साथ कार से बिजौलिया गए थे। जब वो वहां से लौट रहे थे तो धनेश्वर के पास उनकी कार एक ट्रक से जा भिड़ी। इस हादसे में कार में सवार परिवार के सभी लोग घायल हो गए। नवीन की माता जी ने तुरंत ही दम तोड़ दिया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को हआ, इसके कुछ घंटे बाद ही उनके पिता बाबूलाल जैन ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में घायल परिवार के दूसरे लोगों का अभी भी अस्पताल में ईलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें- दुर्घटना: पापा की कार के नीचे आकर हुई बेटे की दर्दनाक मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+