दुर्घटना: पापा की कार के नीचे आकर हुई बेटे की दर्दनाक मौत

बेटे को घूमाकर लाने के बाद उन्होंने शिवम को घर पर छोड़ा और कुछ काम की वजह से घर से बाहर जाने लगे। उनको ये बात ध्यान में नहीं आई कि उनका बेटा भी उनके पीछे-पीछे आया है।

सांगली। महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक सवा साल के बच्चे की मौत अपने ही पिता के कार के नीचे आने से हो गई। इस घटना से पूरा परिवार सदमे है। एक छोटी सी अनदेखी के चलते ये घटना घटी है। ये घटना हरिपुर (तहसील मिरज) में सोमवार को घटी। इस घटना में शिवम नाम के बच्चे की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक सतपाल परिवार सहित हरिपुर में रहते हैं। सोमवार की दोपहर वो अपने बेटे शिवम को कार में बैठाकर घूमाने ले गए थे। बेटे को घूमाकर लाने के बाद उन्होंने शिवम को घर पर छोड़ा और कुछ काम की वजह से घर से बाहर जाने लगे।

Accident: son dies from his father's car-in Maharashtra

इसी दौरान पीछे-पीछे शिवम भी घर से बाहर आ गया था लेकिन ये बात घरवालों को पता नहीं थी। सतपाल अपनी कार में बैठ गए, उनको ये बात ध्यान में नहीं आई कि उनका बेटा भी उनके पीछे-पीछे आया है। शिवम खेलते-खेलते गाड़ी के पीछे चला गया। इसी दौरान सतपाल ने अपनी गाड़ी पीछे ली और शिवम को गाड़ी से धक्का लगा और वो जमीन पर गिर गया।

गाड़ी के नीचे आने से शिवम की मौत हो गई। ये बात ध्यान में आते ही लोगों ने चिल्लाना शुरू किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल में दाखिल हुई थी। इस घटना से पूरे परिसर में शोक की लहर फैल गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+