Rajasthan Hit And Run Case: राजस्थान में सोनम रघुवंशी जैसा केस, पत्नी ने आशिक संग मिलकर रची खौफनाक साजिश
Rajasthan Hit And Run Case: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में इंदौर के चर्तित सोनम रघुवंशी केस जैसा मामला सामने आया है। 27 साल के शख्स की मौत के मामले में हैरान करने वाले तथ्य सामने आए हैं। केस पहले सड़क हादसा और लूटपाट का लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरी थ्योरी ही बदल दी। पुलिस ने जब रिपोर्ट के आधार पर जांच आगे बढ़ाई, तो पता चला सुनियोजित हत्या की योजना पत्नी ने अपने आशिक संग मिलकर रची थी।
पुलिस ने बताया कि 30 जनवरी की रात सड़क किनारे एक नवविवाहित दंपती घायल अवस्था में मिला था। पति के पास से गहने और मोबाइल गायब थे। घायल युवक को पास के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी।

Hit And Run Case के आधार पर शुरू हुई थी जांच
पुलिस ने बताया कि शुरुआती बयानों के आधार पर इसे हिट एंड रन के बाद लूट का मामला मानकर जांच शुरू की गई थी। मृतक पति की पहचान 27 साल के निजी स्कूल शिक्षक आशीष कुमार के तौर पर हुई। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरी थ्योरी पलट दी और जब सख्ती से पूछताछ हुई, तो अंजलि ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
Rajasthan Hit And Run Case: पोस्टमार्टम से पलटी पूरी थ्योरी
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पूरी थ्योरी पलट गई। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि आशीष की मौत वाहन से टकराने के कारण नहीं, बल्कि डंडों से पीटने और गला दबाने से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने घटना को हत्या के एंगल से जांचना शुरू किया। रावला थाना प्रभारी बलवंत सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि अंजलि अपनी शादी से खुश नहीं थी। शादी के बाद उसकी मुलाकात अपने बॉयफ्रेंड संजय उर्फ संजू से हुई थी। दोनों ने मिलकर आशीष को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
केस से लोगों को याद आई Sonam Raghuvanshi मामले की
पुलिस के मुताबिक योजना के तहत अंजलि ससुराल लौटी ताकि किसी को शक न हो। 30 जनवरी की रात वह आशीष को टहलने के बहाने घर से बाहर ले गई। करीब 200 मीटर दूर झाड़ियों में पहले से मौजूद संजय और उसके साथी रोहित उर्फ रॉकी व बादल उर्फ सिद्धार्थ ने आशीष पर हमला कर दिया। डंडों से पिटाई के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। इस केस के बाद लोगों को इंदौर के सोनम रघुवंशी की याद आ गई, जिसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिल पति को मौत के घाट उतारा था।
लूट का नाटक रचने की कोशिश
आरोप है कि घटना को हादसा और लूट दिखाने के लिए अंजलि ने आशीष का मोबाइल और झुमके आरोपियों को सौंप दिए और खुद बेहोश होने का नाटक किया। लेकिन पोस्टमार्टम और तकनीकी जांच ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। 3 फरवरी को पुलिस ने अंजलि समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह साजिश कब से रची जा रही थी और इसमें और कौन-कौन शामिल था। यह मामला मेघालय के चर्चित हनीमून मर्डर केस की तरह रिश्तों में विश्वासघात की खौफनाक तस्वीर पेश कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications