Heavy Rain Rajasthan: राजस्‍थान के निवाई में रिकॉर्डतोड़ बारिश, 24 घंटे में 164 MM पानी बरसा, जयपुर बना जलपुर

Heavy Rainfall Rajasthan: राजस्‍थान में इन दिनों मानसून 2024 के बदरा जमकर बरस रहे हैं। जयपुर व इसके आस-पास के इलाकों में 11 और 12 अगस्‍त को रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई है। जयपुर समेत सात जिलों में तो भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

13 अगस्‍त को जारी मौसम केंद्र जयपुर के बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान राजस्‍थान में सबसे अधिक 164 मिलीमीटर बारिश टोंक जिले के निवाई में दर्ज की गई है। निवाई के अलावा राजस्‍थान में चार अन्‍य जगहों परी आसमां से खूब पानी बरसा है।

Rajasthan Heavy Rain

राजस्‍थान में सर्वाधिक बारिश कहां?

बीते 24 घंटों में टोंक के निवाई में 164 एमएम, दौसा जिले के महवा में 163 एमएम, जयपुर के सांगानेर में 152 एमएम, जयपुर के मनोहरपुरा में 136 एमएम, जयपुर के टूंगा में 95 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जिसमें मौसम केंद्र जयपुर ने बहुत भारी वर्षा (Very Heavy Rainfall) की श्रेणी रखा है।

राजस्थान मौसम अपडेट

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 13 अगस्‍त को पश्चिम मध्यप्रदेश के ऊपर बना परिसंचरण तंत्र आज पुन: उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर अवस्थित है, जो जमीन से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक आसमां में है।

13-14 अगस्त को भरतपुर, जयपुर, अजमेर व कोटा संभाग के कुछ भागों में भारी व कहीं अति भारी बारिश हो सकते है। 15-16 अगस्त को भी पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मध्यम व कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।

Rajasthan Heavy Rain

पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, उदयपुर व जोधपुर संभाग में आगामी 13 से 15 अगस्त कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

राजस्‍थान में अब तक कितनी बारिश

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार पूरे राजस्‍थान में अब तक 288.5 एमएम सामान्‍य बारिश होने का अनुमान रहता है, मगर मानसून 2024 में 13 अगस्‍त तक 407 एमएम बारिश हो चुकी हैं, जो सामान्‍य से 41 प्रतिशत अधिक है।

पूर्वी राजस्‍थान में ज्‍यादा बारिश बरसा है। पूर्वी राजस्‍थान में अब 545 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्‍य 33 प्रतिशत अधिक है। इसी तरह से पश्चिमी राजस्‍थान में 298.7 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्‍य से 56 फीसदी अधिक है।

राजस्‍थान के सात जिलों में बाढ़ जैसे हालात

करौली, धौलपुर, दौसा, भरतपुर, टोंक, जयपुर व सवाई माधोपुर में बीते तीन दिन से भारी बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से सातों जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। स्‍कूलों की छुट्टी करनी पड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+