राजस्थानः पिकअप में सवार थे 14 लोग, बस ने मारी टक्कर, मौके पर तीन की मौत
हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के रावतसर के निकट चक 29 डिडब्ल्यूडी के पास लोक परिवहन बस व पिकअप की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस भीषण दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घायलों को रावतसर के राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां से 6 गम्भीर घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया ।

सूचना मिलने पर एसडीएम बनवारी लाल पटीर, तहसीलदार किस्तूरी लाल जस्सल,थाना प्रभारी अरुण चौधरी मय जाब्ता चिकित्सालय पहुंचे तो वहीं कांग्रेस के पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल, विधायक धर्मेंद्र मोची सहित कस्बे के गणमान्य नागरिक अस्पताल पहुंचे। जानकारी के अनुसार सोमासर व सवाई ( सरदारशहर) निवासी एक परिवार के लोग सादुलपुर किसी वैवाहिक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे कि सामने से आ रही तेज गति से लोक परिवहन बस ने टक्कर मार दी। पिकअप में कुल 14 लोग सवार थे।
दर्दनाक हादसे में तीन को मौत हो चुकी है। वहीं 9 घायलों को हनुमानगढ़ जिला चिकित्सालय में रेफर किया हैं व दो रावतसर में भर्ती हैं। बता दें कि यूपी के हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक की आमने सामने भिड़ंत में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ेंः हरदोई: ट्रैक्टर-ट्रक की भिड़ंत में 3 लोगों की मौत, चार घायल


Click it and Unblock the Notifications
