Rajasthan News: उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पेपर लीक को लेकर दिया बड़ा बयान
Rajasthan News: राजस्थान में पिछले 5 सालों में हुए पेपर लीक के मामले में एक बार फिर से उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।
राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह राठौड़ ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा है पिछले 5 साल मे कांग्रेस की सरकार होने के चलते युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ है।

निवर्तमान गहलोत सरकार पर आरोप लगाते हुए मंत्री बोले कि केंद्र की मोदी सरकार से 29000 करोड रुपए मिले थे राजस्थान की जनता को घर-घर नल से जल मिलाने के लिए उसमें से मात्र 8 हजार करोड रुपए खर्च किए जिम भी घोटाले कर दिए ऐसे लोगों से और उम्मीद भी क्या की जा सकती हैं।
दरअसल आज दौसा में लोकसभा संचालन समिति की बैठक के लिए राठौड़ पहुंचे थे। जहां कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेकर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं को अपना बूथ मजबूत करने की सलाह दी है।
मीडियाकर्मियों से बात करते राजस्थान सरकार के उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा है कि निवर्तमान गहलोत सरकार ने जलजीवन मिशन में घोटाला किया।
केंद्र की मोदी सरकार ने प्रदेश की जनता को पानी पिलाने के लिए 29 हजार करोड़ रुपए दिए लेकिन राजस्थान की पूर्व गहलोत सरकार ने मात्र 8 हजार करोड रुपए ही खर्च किए, क्योंकि नरेंद्र मोदी का नाम हो जाएगा। उस 8 हजार करोड़ में भी घोटाले कर दिए, जिसकी अभी तक जांच चल रही है।
राठौड़ ने कहा कि केंद्र सरकार ने 2013 से 18 तक जो योजना बनाई थी उसे भी कांग्रेस ने ठंडे बस्ती में डाल दिया, उस समय ERCP 13 जिलों के लिए थी लेकिन अब इसे 21 जिले के लिए कर दिया गया है।
साथ ही मध्य प्रदेश ने भी पानी देने के लिए सहमति जताई है जिसके चलते अब 3 लाख हैक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी और पीने के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा।
पेपर लीक के मामले पर बोलते हुए राठौड़ ने कहा कि लगातार गिरफ्तारियां हो रही है पुलिस पूरी तरह काम कर रही है।
यह सब जब होता है जब लीडरशिप का स्पष्ट संकेत हो कि जीरो टॉलरेंस पर काम करना है पिछले 5 साल में राजस्थान के छात्रों के साथ विश्वासघात हुआ और लाखों लोगों के भविष्य बर्बाद हो गया।
यह सब उन लोगों के कारण हुआ जिन चंद लोगों ने पेपर लिखो अपना अवैध धंधा बना रखा था, आज वह माहौल नहीं है आज फिर से विश्वास कायम हो रहा है क्योंकि डबल इंजन की सरकार है।
उधर सचिन शर्मा की एसएमएस अस्पताल जयपुर में हुई राठौड़ ने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में छोड़ नहीं जाएगा, जिसकी भी लापरवाही होगी उसे पूरी सजा मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications