Rajasthan News: सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, तीसरा बच्‍चा होने पर अब नहीं रुकेगी पदोन्‍नति

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले अशोक गहलोत सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। तीसरा बच्‍चा पैदा होने पर भी अब पदोन्‍नति का लाभ मिल सकेगा।

ashok gehlot

राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार ने सेवा नियमों में संशोधन का आदेश जारी कर सरकारी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। अब तीसरी संतान पैदा होना पदोन्‍नति की राह में बाधा नहीं बनेगा। सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले लिए गए इस फैसले का फायदा एक जून 2002 के बाद दो से अधिक बच्‍चा पैदा करने वाले सरकारी कर्मचारियों को भी मिलेगा। गहलोत सरकार के इस फैसले से न केवल प्रमोशन में राहत मिली है बल्कि कर्मचारियों के वेतन की बढ़ोत्‍तरी की बाधा भी दूर हो गई।

दरअसल, साल 2004 में भाजपा की तत्‍कालीन सरकार ने नियम लागू किया था कि किसी सरकारी कर्मचारी के तीसरी संतान होने पर उसकी पदोन्‍नति रोक दी जाएगी। पहले यह रोक पांच साल तक के लिए थी। फिर साल 2017 में भाजपा की ही सरकार ने इसे बढ़ाकर पांच साल कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+