Rajasthan: नसीहत देने के बाद गहलोत सरकार ने किया बड़ा फैसला, 12 RAS और 2 IFOS अधिकारियों के किए तबादले
जयपुर, 08 जून। मंगलवार को गहलोत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 12 आरएएस और 2 आईएफओएस अधिकारियों के तबादले कर डाले हैं, जिसमें राजस्थान वक्फ बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी सना सिद्दीकी भी हैं। इसके अलावा तबादले वाले अधिकारियों में हनुमान सिंह राठौर और कमल सिंह यादव का नाम भी शामिल हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में सीएम गहलोत ने अफसरों की क्लास लगाते हुए कहा था कि अगर ये पता चलेगा कि कोई अफसर भ्रष्ट है या गलत काम कर रहा है तो हमें एक सेंकड भी नहीं लगेगा उसे बर्खास्त करने में। उन्होंने अफसरों को आड़े हाथों लेते हुए भी कहा था कि आजकल अफसर लोग अफसरशाही दिखाते हैं और यह तब तक आपका साथ देते हैं, जब तक ये आपको मजबूत समझते हैं, जब इन्हें लग जाता है कि अब तो सरकार जाने वाली है तो ये सरकार को हल्के में लेने लगते हैं।
अफसरों को सही ढंग से काम करने के लिए नसीहत दी थी
मालूम हो कि अशोक गहलोत ने ये बातें जयपुर में आयोजित कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में कही थी और उन्होंने खुले शब्दों में सभी अफसरों को सही ढंग से काम करने के लिए एक तरह से वार्न किया था। क्योंकि कांग्रेस के कई नामचीने नेताओं ने सीएम गहलोत से अवसरों के ठीक से काम ना करने और मनमामा रवैया अपनाने की शिकायत की थी।












Click it and Unblock the Notifications