राजस्थान: पूर्व सांसद राज बब्बर ने कुचामन सिटी का किया दौरा, कांग्रेस के लिए मांगे वोट
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का प्रचार अभियान जारी है। इसी के मद्देनजर राजनीतिक दलों से जुड़े स्टार प्रचारक भी विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थन में आयोजित सभाओं को संबोधित कर रहे हैं और प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
इसी क्रम में नामचीन फिल्म कलाकार और पांच बार सांसद रह चुके राज बब्बर नागौर जिले के कुचामन सिटी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नावां विधानसभा क्षेत्र के कुचामन सिटी में कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्रचौधरी के समर्थन में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित किया।

अपने संबोधन में राज बब्बर ने कुचामन को जिला बनाने सहित महेंद्र चौधरी द्वारा कराए गए विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कांग्रेस के लिए वोट मांगे।
इस दौरान कामेडी किंग ख्याली भगत ने भी हास्य रस से भरे अपने संबोधन में महेंद्र चौधरी के कार्यकाल और प्रदेश कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
स्ट्रिंगर: शबीक अहमद, नागौर












Click it and Unblock the Notifications