राजस्थान: जहरीला हलवा खाने से पांच की मौत, तीन की हालत गंभीर
भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा में हलवा खाने के बाद पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। मौत की वजह फूड प्वाइजनिंग को बताया जा रहा है। इन सभी ने एक घर में हलवा खाया था, जिसके बाद इनकी तबीयत बिगड़ गई। माना जा रहा है कि हलवे में कोई जहरीली चीज गिर गई होगी। मामला भीलवाड़ा के भुटेला का है। बताया जा रहा है कि हलवा खाने के कुछ देर बाद ही इनकी हालत बिगड़ गई, पांच लोगों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया जबकि तीन लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।













Click it and Unblock the Notifications