राजस्थान: खेतों में ज्यादा दिन तक नमी बनाए रखने के लिए किसान के बेटे ने ईजाद की अनोखी तकनीक, सब कर रहे तारीफ

राजसमंद। राजस्थान के राजसंमद में एक छात्र ने नई तकनीक ईजाद की है, जिससे लंबे समय तक खेतों में नमी टिकी रहे। इससे फसल भी बेहतर होगी और सिंचाई भी जल्दी-जल्दी नहीं करनी पड़ेगी। जिले के महाराणा प्रताप कृषि एंव प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के सेकेंड ईयर के छात्र नारायण लाल ने ईको फ्रेंडली वाटर रेटेंशन पॉलिमार बनाया है। यह पॉलिमार खेतों में औसत से ज्यादा दिन तक नमी बनाए रखेगा। इससे खेत में पानी कम लगेगा, पानी की बर्बादी भी रुकेगी। नारायण जिले के केरड़ी बेरज के रहने वाले हैं।

Rajasthan farmer son invention for remain moist in fields rajsamand district

नारायण कहते हैं कि दो साल पहले बारिश ना होने के चलते फसलें सूख गईं और किसानों को काफी नुकसान हुआ जिसके बाद उन्हें इस तरह की किसी तकनीक के ईजाद का ख्याल आया। नारायण ने प्राकृतिक अपशिष्ट पदार्थों को रासायनिक अभिक्रिया करवाकर ईको फ्रेंडली पॉलिमार बनाया। यह एक तरह की खाद है, जिसे मिट्टी में डालकर उसकी नमी को पांच गुना बढ़ाया जा सकता है। नारायण ने बताया कि एक टीम बनाई गई है जो इसको बड़े स्तर पर जमीन पर उतारने के लिए काम कर रही है। नारायण ने कहा कि इससे ना सिर्फ सिंचाई कम करनी होगी बल्कि रासायनिक खाद भी कम डोलना होगा जिससे फल में खपत कम आएगी।

नारायण ने बताया कि इसे बड़े स्तर पर बाजार में उतारने के लिए सरकार की ओर से ढाई लाख रुपए दिए जाएंगे। इस नई तकनीके को दो बार राष्ट्रीय विज्ञान मेला, पिच टू विन में चयन हो चुका है। इस विचार को यंग इनोवेशन अवार्ड, एजुकेशन फेस्टिवल में मानव संसाधन विकास मंत्री, उच्च शिक्षामंत्री सहित प्रदेश सरकार भी सम्मानित कर चुकी है। देश के टॉप 25 इनोवेटर्स में भी नारायण का चयन हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+