Exit Poll 2024: राजस्‍थान एग्जिट पोल कब आएगा, कहां देख सकेंगे Live, पिछली बार कितने सटीक रहे?

Rajasthan Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 समाप्‍त होने वाले हैं। 1 जून को आखिरी चरण का मतदान और 4 जून को मतगणना होगी। आखिरी चरण के मतदान के तुरंत बाद एग्जिट पोल 2024 के नतीजे आएंगे। हर किसी की नजर राजस्‍थान पर भी है।

राजस्‍थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं, जिन पर भाजपा लगातार दो बार क्‍लीन स्विप कर चुकी है। तीसरी बार का दावा कर रही है, मगर कांग्रेस नेता भी कह चुके हैं कि इस बार न केवल खाता खोलेंगे बल्कि दो अंकों में सीटें भी जीतेंगे।

Rajasthan Exit Polls 2024

कहां देखें राजस्‍थान का एग्जिट पोल

एग्जिट पोल 2024 के सटीक नतीजे जानने के लिए आप वन इंडिया और डेली हंट के साथ बने रहें। हम आपके लिए सभी एग्जिट पोल के सटीक नतीजों को सबसे पहले लेकर आएंगे।

इनके अलावा विभिन्‍न टीवी चैनलों, सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स पर भी लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल नतीजे देखे जा सकते हैं।

क्‍या होते हैं एग्जिट पोल?

राजस्‍थान लोकसभा चुनाव 2024 का एग्जिट पोल 1 जून को आएगा। यूं तो राजस्‍थान की सभी 25 सीटों पर पहले चरण 19 अप्रैल व दूसरे चरण 26 अप्रैल को वोट डाले जा चुके हैं, मगर एग्जिट पोल चुनाव के सम्‍पूर्ण चरण के मतदान के बाद आते हैं। ये विभिन्‍न एजेंसियों द्वारा ग्राउंड स्‍तर पर वोटिंग के बाद मतदाताओं से बातचीत के आधार पर तय होते हैं। एग्जिट पोल के नतीजों की हकीकत 4 जून को आने वाले चुनाव परिणाम से सामने आएगी। 1 जून को शाम छह बजे तक मतगणना होगी। शाम साढ़े छह बजे तक एग्जिट पोल सामने आ सकते हैं।

2019 में कैसे रहे थे राजस्‍थान के एग्जिट पोल

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल में राजस्‍थान में भाजपा को कम से कम 23 सीटें दी गई थी। दो सीटों पर कांग्रेस की जीत का अनुमान था, मगर 25 सीटें भाजपा ने जीती।

साल 2019 में एनडीटीवी के पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक राजस्‍थान में भाजपा को 22 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। कांग्रेस को तीन सीटें दी जा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+