Rajasthan Exit Poll Result 2024: राजस्‍थान में BJP को इतनी सीटों का नुकसान, कहां खाता खोलेगी कांगेस?

Rajasthan lok sabha Exit Poll Result 2024: राजस्‍थान लोकसभा चुनाव 2024 में 25 सीटों के एग्जिट पोल के नतीजे जारी हो गए हैं। राजस्‍थान एग्जिट पोल चौंकाने वाले रहे हैं। India News D-Dynamics के अनुसार राजस्‍थान में एनडीए को 20, इंडिया गठबंधन को 4 और अन्‍य को एक सीट दे रहा है जबकि जन की बात के एग्जिट पोल में एनडीए को 22 और इंडिया गठबंधन को 2-3 सीट मिल सकती है।

राजस्‍थान की सभी 25 सीटों पर देशभर की 543 सीटों के साथ चार जून को वास्‍तविक मतगणना होगी, जिसकी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। राजस्‍थान में प्रथम चरण में 19 अप्रैल को 12 और 26 अप्रैल को 13 सीटों पर वोट डाले गए थे। एनडीटीवी जन की बात एग्जिट पोल में बाड़मेर, झुंझुनूं, चूरू व दौसा में कांग्रेस की जीत का अनुमान है।

Rajasthan Exit Poll Result 2024

देश में कौनसा एग्जिट पोल-किसे कितनी सीट दे रहा?

LOKPOLL-MEGA एनडीए को 325-335, इंडिया गठबंधन को 155-165 व अन्‍य को 48-55 सीटें
Republic TV-PMARQ एनडीएम को 359, इंडिया गठबंधन को 154 अन्‍य को 30 सीटें
Republic Bharat - Matrize एनडीए को 353-368, इंडिया गठबंधन को 118-133, अन्‍य को 43-48 सीटें
Jab ki Baat एनडीए को 362 से 392, इंडिया गठबंधन को 141-161 व अन्‍य को 10-20 सीटें
Poll of Polls में एनडीए को 346-354, इंडिया गठबंधन को 142-151 व अन्‍य को 40-44 सीटें

राजस्‍थान में सभी 25 सीटों पर साल 2014 में मोदी लहर चली थी, जो साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जारी और सारी 25 सीटों पर भाजपा का कमल खिला था। बीते दस सालों में राजस्‍थान कांग्रेस के हाथ में एक भी सीट नहीं आई थी। इस बार भी भाजपा मिशन-25 लेकर चुनाव मैदान में उतरी थी जबकि कांग्रेस नेता दावा कर रहे कि अबकी बार दो अंकों में (कम से कम 10) सीटें आएंगी।

क्‍या कर रहा था फलोदी सट्टा बाजार?

लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्‍थान के फलोदी सट्टा बाजार ने भी खूब भविष्‍यवाणी की है। लोकसभा आचार संहिता से लेकर एग्जिट पोल के नतीजों तक फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान बदलता रहा है। चुनावों की शुरुआत में राजस्‍थान की 25 में से 21-22 सीटें भाजपा व 3-4 कांग्रेस को दे रहे थे। अब फलोदी सट्टा बाजार में भाजपा को 18-19 व कांग्रेस को 6-7 सीट मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

क्या है एग्जिट पोल?

बता दें कि एग्जिट पोल किसी चुनाव में मतदान के बाद मतदाताओं से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया गए एक सर्वे होता है। इसमें मतदाताओं से मतदान के जानकारी ली जाती है कि उन्‍होंने किसे वोट दिया है? उनके क्षेत्र में किसी पार्टी या उम्‍मीदवार की जीत का पलड़ा भारी है? ऐसे सवालों के उत्‍तरों से सीट पर हार-जीत का अनुमान लगाया जाता है। चुनाव में इसी डेटा के नतीजों को एग्जिट पोल कहा जाता है। ऐसा कतई जरूरी नहीं है कि एग्जिट पोल पूरी तरह से हर बार रिजल्ट में तब्दील ही हो जाते हैं। कई बार एग्जिट पोल सही तो कई बार गलत भी साबित होते हैं।

Rajasthan Exit Poll Result 2024

राजस्‍थान के प्रमुख उम्‍मीदवार

1. जोधपुर लोकसभा सीट
भाजपा - गजेंद्र सिंह शेखावत
कांग्रेस - करण सिंह

2. बाड़मेर लोकसभा सीट
भाजपा - कैलाश चौधरी
कांग्रेस - उम्‍मेदाराम बेनीवाल
निर्दलीय - रविंद्र सिंह भाटी

3. पाली लोकसभा सीट
भाजपा - पीपी चौधरी
कांग्रेस - संगीता बेनीवाल

4. जालोर लोकसभा सीट
भाजपा - लुंबाराम चौधरी
कांग्रेस - वैभव गहलोत

5. राजसमंद लोकसभा सीट
भाजपा - महिमा कुमारी
कांग्रेस - दामोदर प्रसाद गुर्जर

6. अजमेर लोकसभा सीट
भाजपा -भागीरथ चौधरी
कांग्रेस - रामचंद्र चौधरी

7. भीलवाड़ा लोकसभा सीट
भाजपा -दामोदर अग्रवाल
कांग्रेस -सीपी जोशी

8. चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट
भाजपा- सीपी जोशी
कांग्रेस - उदयलाल आंजना

9. उदयपुर लोकसभा सीट
भाजपा - मन्नालाल रावत
कांग्रेस - ताराचंद मीना

10. बांसवाड़ा लोकसभा सीट
भाजपा - महेंद्रजीत सिंह मालवीया
बाप - राजकुमार रोत

11. कोटा लोकसभा सीट
भाजपा -ओम बिरला
कांग्रेस - प्रह्लाद गुंजल

12. झालावाड़-बारां लोकसभा सीट
भाजपा - दुष्यंत सिंह
कांग्रेस - उर्मिला जैन

13. श्रीगंगानगर लोकसभा सीट
भाजपा -प्रियंका बालन
कांग्रेस - कुलदीप इंदौरा

14. बीकानेर लोकसभा सीट
भाजपा - अर्जुन राम मेघवाल
कांग्रेस - गोविंद राम मेघवाल

15. चूरू लोकसभा सीट
भाजपा - देवेन्द्र झाझरिया
कांग्रेस - राहुल कस्वां

16. झुझूनूं लोकसभा सीट
भाजपा - शुभकरण चौधरी
कांग्रेस - बृजेंद्र ओला

17. सीकर लोकसभा सीट
भाजपा - स्वामी सुमेधानंद सरस्वती
कांग्रेस - अमराराम

18. जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट
भाजपा - राव राजेंद्र सिंह
कांग्रेस - अनिल चोपड़ा

19. जयपुर लोकसभा सीट
भाजपा - मंजू शर्मा
कांग्रेस - प्रताप सिंह खाचरियावास

20. अलवर लोकसभा सीट
भाजपा - भूपेंद्र यादव
कांग्रेस - ललित यादव

21. भरतपुर लोकसभा सीट
भाजपा - रामस्वरूप कोली
कांग्रेस - संजना जाटव

22. करौली-धौलपुर लोकसभा सीट
भाजपा - इंदु देवी जाटव
कांग्रेस - भजनलाल जाटव

23. दौसा लोकसभा सीट
भाजपा - कन्हैया लाल मीणा
कांग्रेस - मुरारी लाल मीणा

24. नागौर लोकसभा सीट
भाजपा - डॉ. ज्योति मिर्धा
कांग्रेस - हनुमान बेनीवाल

25. टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट
भाजपा -हरीश मीणा
कांग्रेस -सुखबीर जौनपुरिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+