Rajasthan Exit Poll 2023: राजस्थान में कांग्रेस या BJP, जानें किस जाति का किसके साथ जोर?

Rajasthan Exit Poll 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आने वाले हैं। लेकिन, एग्जिट पोल के नतीजे गुरुवार यानी आज आ चुके हैं। जिसमें कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। एक तरफ, कांग्रेस को 41 फीसदी वोट मिलते नजर आ रहे हैं, जबकि बीजेपी को 42 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है।

वहीं, आजतक एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल की मानें तो बीजेपी को 80 से 100 जबकि कांग्रेस को 86 से 106 सीटें मिल सकती हैं। खास बात यह है कि राज्य में सत्ता पर आने के लिए 101 सीटों की जरूरत हैं।

Rajasthan Exit Poll 2023

एग्जिट पोल यह भी बताते हैं कि कांग्रेस की जीत में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, मेघवाल, मीणा और मुस्लिम मतदाताओं का हाथ होगा। वहीं, बीजेपी की किस्मत का फैसला ब्राह्मण, राजपूत और ओबीसी मतदाताओं के हाथ में हैं। वहीं, राज्य के जाट और गुर्जर दोनों दलों को बराबरी के पलड़े में रखे हैं।

CM के पद के लिए पसंदीदा कौन?
वहीं, राज्य के सीएम पद के लिए पसंदीदा चेहरे की बात करें तो एग्जिट पोल बताते हैं कि अशोक गहलोत को 32 फीसदी लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया। वहीं, सचिन पायलट और कांग्रेस के किसी अन्य उम्मीदवार को भी सिर्फ 5-5 फीसदी लोगों ने चुना। इसी तरह अगर बीजेपी की ओर से देखें तो महंत बालकनाथ योगी को सिर्फ 10 फीसदी लोगों ने सीएम पद के लिए पसंद किया और वसुंधरा राजे को 9 लोगों ने चुना। खास बात यह रही कि बीजेपी से किसी भी उम्मीदवार को सीएम पद के लिए चुनाव में 21 फीसदी लोगों ने चुना।

कहां कांग्रेस और बीजेपी का दबदबा?

  • कांग्रेस: जैसलमेर, बीकानेर, शेखावटी, अहिरवाल और धुंधर (जयपुर) क्षेत्र
  • बीजेपी: हड़ौती, मेवाड़, मारवाड़ क्षेत्र

199 विधानसभा सीटों के लिए हुए मतदान

आपको बता दें कि राज्य में 25 नवंबर को 199 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुए। जिसमें 75.45 फीसदी वोटिंग हुई। पोकरण विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदान 88 फीसदी हुए। वहीं, तिजारा 85.5 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर रहा। मारवाड जंक्शन सीट में 61 फीसदी मतदान हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+