Rajasthan Encounter: बदमाशों ने 2 पुलिस अफसरों को मारी गोली, बुलेट प्रुफ जैकेट से बची जानी

हिस्‍ट्रीशीटर अजय झामरी की हत्‍या के आरोपी बदमाशों को राजस्‍थान भरतपुर देहरादून से पकड़कर लाई। रात को हनुमान चौराहे पर मुठभेड़ हो गई।

राजस्‍थान में पुलिस पर बदमाशों ने फिर हमला किया है। दौसा में गोली मारकर कांस्टेबल प्रह्लाद सिंह के जान लेने के बाद अब बदमाशों ने भरतपुर में पुलिस अफसरों को निशाना बनाया है।

भरतपुर में हिस्‍ट्रीशीटर अजय झामरी के हत्‍या के आरोपी बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड हो गई, जिसमें बदमाशों ने दो पुलिस अधिकारियों को गोली मार दी, मगर बुलेट प्रुफ जैकेट ने दोनों पुलिस अफसरों की जान बचाई। हालांकि मुठभेड़ में तीन बदमाशों के घायल होने की खबर है।

Rajasthan Encounter

जानकारी के अनुसार 27 अगस्‍त को हिस्‍ट्रीशीटर अजय झामरी की हत्‍या के बाद आरोपी तेजवीर निवासी कौंरेर, युवराज निवासी रारह एवं बंटी निवासी नगला खुशहाल फरार हो गए थे। भरतपुर उनको देहरादूर से पकड़कर लेकर आ रही थी। मंगलवार देर रात हनुमान चौराहे पर मुठभेड़ हो गई।

भरतपुर डीएसटी प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि बदमाशों ने अटलबंध थाना प्रभारी मनीष शर्मा के सुपुर्द किया जा रहा था। तब फरार होने की नीयत से बदमाश तेजवीर ने एक कांस्‍टेबल की पिस्‍टल छीन फायरिंग कर दी। एक गोली थाना प्रभारी मनीष शर्मा एवं दूसरी गोली डीएसटी प्रभारी को लगी।

इधर, धौलपुर के बसई डांग पुलिस थाना इलाके के गांव चंदीलपुरा के जंगलों में भी मंगलवार रात को पुलिस व डकैतों के बीच भुठभेड़ हुई है। डकैत रामलखन गुर्जर गोली लगने से घायल हो गया। डकैत पप्‍पू गुर्जर व राजेंद्र गुर्जर बीहड़ में टीले पर भागते समय गिरने से घायल हुए हैं। एक गोली पुलिस कांस्‍टेबल को लगी। बुलेट प्रुफ जैकेट ने यहां भी जान बचाई।

दोनों पुलिस अफसरों ने बुलेट प्रुफ जैकेट पहन रखा था। इसलिए दोनों की जान बच गई। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें तीनों बदमाश घायल हो गए। तीनों को घायलावस्‍था में जयपुर रैफर किया गया है।

बता दें कि आरोपी तेजवीर के खिलाफ 7, युवराज के खिलाफ 13 और बंटी के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। हिस्‍ट्रीशीटर अजय झामरी की हत्‍या के बाद से तीनों आरोपियों की तलाश में भरतपुर पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+