'PM मोदी कुछ भी करें, इस बार सरकार रिपीट होगी, ये तय है...', राजस्थान वोटिंग से पहले CM गहलोत का दावा

Rajasthan Election 2023 CM Ashok gehlot: राजस्थान में मतदान से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया है कि राज्य में इस बार फिर से कांग्रेस की सरकार आने वाली है। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहे कोई भी दांव-पेंच खेलें, लेकिन इस बार सरकार रिपीट होगी, ये तय है।

जोधपुर में सीएम गहलोत से, जब पूछा गया कि क्या राजस्थान चुनाव में लड़ाई 'गहलोत बनाम पीएम मोद' है? तो सीएम अशोक गहलोत ने कहा, "एक समय हुआ करता था जब एक पीएम एक राज्य में 2-3 बैठकें किया करते थे और संदेश गांवों तक पहुंचते थे। लेकिन अब, प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) को 30 बैठकें करनी हैं...उन्होंने (पीएम मोदी) अपने भाषणों के दौरान मुझ पर हमला किया क्योंकि उन्हें इस बात का दुख है कि वे (भाजपा) राजस्थान में सरकार नहीं गिरा सके।''

Rajasthan Election 2023 CM Ashok gehlot

सीएम अशोक गहलोत ने कहा, ''इस बार सरकार रिपीट होगी, ये तय है...अभी लोगों का मूड सरकार रिपीट करने का है...केरल में 70 साल से कांग्रेस और सीपीआई( एम) बारी-बारी से सत्ता में आती थी, लेकिन इस बार सीपीआई (एम) की सरकार दोबारा बनी क्योंकि उन्होंने अच्छा काम किया... लोग समझते हैं कि कोरोना के दौरान हमने अद्भुत काम किया, हमारे भीलवाड़ा मॉडल की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हुई... अगर हम देखें तो लोगों के मूड से यह समझ आता है कि उन्हें हमारा शासन और योजनाएं पसंद आई हैं।''

सीएम अशोक गहलोत ने कहा, ''मैं लोगों से अपील करना चाहता हूं कि...हमने राज्य के हित के अनुरूप जो कल्याणकारी योजनाएं शुरू की थीं, हम उन योजनाओं को तभी मजबूत कर सकते हैं जब सरकार दोबारा बने। वे (भाजपा) सत्ता में आए तो उन योजनाओं को बंद कर दिया जाएगा...हम अपनी मौजूदा योजनाओं को मजबूत करना चाहते हैं और इस बार दी गई गारंटी को पूरा करना चाहते हैं। हमारा एजेंडा 2030 के लिए स्पष्ट है।''

Recommended Video

    PM मोदी कुछ भी करें, इस बार सरकार रिपीट होगी,ये तय है...', राजस्थान वोटिंग से पहले CM गहलोत का दावा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+