Rajasthan Election: राजस्‍थान में ये दिग्‍गज टिकट को तरसे, जानिए उन 2 नेताओं को भी जो 10वीं बार बने प्रत्‍याशी

Rajasthan Chunav 2023: सियासत का खेल बड़ा निराला है। यहां अपना क्या पराया क्या। यह बात राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भी देखने को मिलती है। राजस्थान चुनाव में भाजपा और कांग्रेस से टिकट की दावेदारी जताने वाले कई उम्मीदवारों को इस बार मुंह की खानी पड़ी है। अपने नाम पर मुहर लगने की आस में बैठे कई मंत्री से लेकर विधायकों तक के टिकट काट दिए गए। महेश जोशी, धर्मेद्र सिंह राठौड़, परसराम मोरदिया, अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, डॉ. चंद्रभान आदि दिग्‍गजों को टिकट नहीं मिले।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा कांग्रेस ने नये चेहरों पर दांव लगाया है। इस बार दोनों ही दलों ने दलबदलुओं पर अधिक विश्वास जताते हुए उन्हें टिकट दिया है। भाजपा से कांग्रेस और कांग्रेस से भाजपा में आए प्रत्याशियों को तुरंत टिकट दिया गया, जबकि कई नेता, प्रत्याशी सालों से पार्टी में रह कर भी टिकट को तरसते रहे और बाद में बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने मैदान में उतर आए। ऐसे में किसी भी दल में टिकट मिलने की कोई गारंटी नहीं है। लेकिन, राजस्थान की राजनीति में दो नेता ऐसे भी हैं, जो 10वीं बार टिकट पाकर चुनावी ताल ठोक रहे हैं।

Rajasthan Election 2023 Sheo and Bikaner West seat congress bd kalla amin khan tickets for 10th time

शिव विधानसभा सीट: अमीन खान को 10वीं बार टिकट

बाड़मेर की शिव विधानसभा ऐसी सीट है, जहां से अमीन खान ने 10वीं बार कांग्रेस से टिकट प्राप्त करने में कामयाबी हासिल की है। इस सीट पर कई दावेदार ताल ठोक रहे थे, लेकिन, आलाकमान ने सभी को दरकिनार करते हुए एक बार फिर से अमीन खान पर अपना दांव लगाया है। यहां पिछले 15 वर्ष से जिला अध्यक्ष फतेह खान इस बार प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन उनका टिकट कट गया जिसके बाद उन्होंने बगावत का बिगुल फूंक दिया। अमीन खान 80 के दशक से चुनाव लड़ते आ रहे हैं। अमीन खान ने 1980, 1985, 1990, 1993, 1998, 2003, 2008, 2013, 2018 से कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ा है, जिसमें उन्होंने 5 बार जीत दर्ज की है। अब 2023 में फिर से अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

बीकानेर पश्चिम सीट: बुलाकीदास कल्ला को 10वीं बार टिकट

बीकानेर पश्चिम सीट पर भी चुनाव काफी रोचक हो गया है। यहां डॉ. बीडी कल्ला पर कांग्रेस ने फिर से भरोसा जताते हुए बीकानेर पश्चिम सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। बीडी कल्ला 80 के दशक से चुनाव लड़ रहे हैं। 1980 के चुनाव के बाद अब तक हर चुनाव में वह कांग्रेस से प्रत्याशी के रूप में उतरे हैं। इस बार उनको 10वीं बार टिकट मिली है। बीडी कल्ला ने 1980, 1985, 1990, 1993, 1998, 2003, 2008, 2013, 2018 में चुनाव लड़ा, जिसमें 6 बार उनको जीत प्राप्त हुई। 2003 तक कल्ला बीकानेर सीट से चुनाव लड़े। इसके बाद परिसीमन के बाद उनकी सीट बीकानेर पश्चिम हो गई। अब डॉ. बीडी कल्ला 2023 में यहां से चुनाव लड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+