Rajasthan Election 2023: राजस्थान में बोले अरविंद केजरीवाल, मुझे राजनीति नहीं आती,काम आता है
Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा चुनाव में आप भी अपनी किस्मत आजमा रही है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीम का थाना और थानागाजी में रोड शो किया। इस अवसर पर केजरीवाल ने कहा कि मैं इंजीनियर हूं, राजनीति नहीं आती है,काम आता है।

केजरीवाल के साथ ही भगवंत मान ने भी अपने विरोधियों को जमकर निशाने पर लिया। सीएम मान ने पीएम नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी को चाय बनानी आती ही नहीं है? उन्होंने केंद्र सरकार पर झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे लोगों को चुनिए, जो आपके बीच रहते हों। उन्होंने आगे कहा कि हमने दिल्ली और पंजाब में चश्मदीद गवाह बनकर देखा है। जनता अपना निर्णय कर सकती है।
यह भी पढ़ें राजस्थान: CM अरविंद केजरीवाल बोले- दो राज्यों में सरकार आई, कुछ तो अच्छा किया होगा












Click it and Unblock the Notifications