राजस्थान: CM अरविंद केजरीवाल बोले- दो राज्यों में सरकार आई, कुछ तो अच्छा किया होगा

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर आज आम आदमी पार्टी के दो बड़े नेता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान नीमकाथाना में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया। मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से शहर के गजानंद मोदी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में उतरे और वहां से खेतड़ी मोड़ तक गाड़ी आये।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने जिला अस्पताल से रोड शो शुरू किया। रोड शो में भारी संख्या में लोग उमड़े। रोड शो जिला अस्पताल के सामने से गुजरता हुआ कपिल मंडी तक पहुंचा। सामाजिक संगठन व्यापारिक मंडलों में भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी महेंद्र मांडिया पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

rajasthan-cm-arvind-kejriwal-

पंजाब सीएम भगवंत ने कहा की केजरीवाल ने एक पार्टी शुरू की जो घर घर में और लोगों के दिल में घुस गई। उन्होंने कहा कि हमारी क्या औकात है कि सीएम बन जाएं, हमने राजा महाराजा से काम छीन लिया। आपके बेटे बेटी भी विधायक चेयरमैन बनेंगे। ये देश किसी के बाप का जागीर नहीं। एक सौ चालीस करोड़ लोग का है। हर बात पर देश को लूट कर खा गए। शहीदों के कफन से भी पैसे खा गए। कुछ तो छोड़ दो।

नीमकाथाना में आप प्रत्याशी महेंद्र मांडिया ने कहा जो लोग 21 महीनों से पूछ रहे थे कि केजरीवाल को नीमकाथाना में बुलाओगे या नहीं, आज भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल आपके बीच में हैं, मैंने 21 महीने पहले आप जॉइन की थी। मैं टोपी लगाकर जनता के बीच जाता था तो मैंने तो वादा किया था कि केजरीवाल नीमकाथाना में आएंगे। आज मैंने वादा निभाया। अब केजरीवाल का का मान सम्मान रखना आपके हाथ में है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने संबोधित करते हुए शहीद जेपी यादव को याद किया। उन्होंने कहा कि संसद की रक्षा के लिए जेपी यादव ने जान गंवा दी थी। आपका शुक्रिया इतनी बड़ी संख्या में आए। आम आदमी पार्टी ईमानदार देशभक्त लोगों की पार्टी है। दस साल पहले बनी पार्टी की दो राज्यों में सरकार है। कुछ तो हम अच्छा कर रहे होंगे। दिल्ली में बिजली मुफ्त की है, 24 घंटे बिजली दे रहे हैं, पहले लंबे पावर कट लगते थे। भगवंत मान ने डेढ साल में ही पंजाब में बिजली फ्री कर दी है। हम हवा में बात नहीं करते, काम करके आ रहे हैं। कोई रिश्तेदार दिल्ली या पंजाब में रह रहा हो तो फोन करके पूछ लेना, वे कहें कि दिल्ली में काम किया है तभी वोट देना।

केजरीवाल ने कहा- मैं पढ़ा लिखा इंजीनियर हूं, मुझे काम करता आता है, राजनीति भ्रष्टाचार या गाली गलौज करना नहीं आता। मैंने दिल्ली के सरकारी स्कूल इतने अच्छे बना दिए कि लोग प्राइवेट से नाम कटाकर सरकारी में पढ़ा रहे हैं। नीमकाथाना में मैं वोट मांगने नहीं आया, ये कहने आया हूं कि एक मौका दे दो, आपके बच्चों का भविष्य बना दूंगा। उनकी पढ़ाई और रोजगार का इंतजाम कर दूंगा। दिल्ली में हमने शानदार मोहल्ला क्लिनिक बनाए, राजस्थान में भी बनाएंगे। नीमकाथाना से महेंद्र मांडिया को जीता दीजिये।

केजरीवाल व भगवंत मान हेलिकॉप्टर से नीमकाथाना के गजानंद मोदी सीनियर सेकंडरी स्कूल के खेल मैदान में पहुंचे। वहां से खेतड़ी मोड़ तक कार से पहुंचे। खेतड़ी मोड़ से एसएनकेपी कॉलेज के सामने से रोड शो शुरू होकर टैक्सी स्टैंड तक पहुंचा। टैक्सी स्टैंड पर दोनों नेताओं ने सभा को संबोधित किया।

स्ट्रिंगर: सद्दाम हुसैन , सीकर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+