Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने विधानसभा के सदन में क्या दिया बयान, जो आदिवासियों का खत्म हुआ घमाशान

Rajasthan News: राजस्थान में आदिवासी समाज को लेकर शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर के बयान को लेकर चला बवाल और हंगामा आज पलक झपकते ही शांत और खत्म हो गया।

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि जिस बयान को लेकर राजस्थान से लेकर दिल्ली के सियासी गलियारों में जो बवाल चल रहा था आखिर वो शांत कैसे हुआ ?

राजस्थान की विधानसभा में शुरू हुए बजट सत्र से ही विपक्ष का हंगामा और विरोध लगातार आदिवासियों के डीएनए टेस्ट करवाने के बयान को लेकर चल रहा था।

rajasthan-education-minister-madan-dilawar-expressed-regret-and-apologized-to-the-tribals

लेकिन आज आदिवासियों के डीएनए टेस्ट वाले अपने बयान पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर विधानसभा में जैसे ही अपने संबोधन में खेद जताया तो विपक्ष ने अपना विरोध वापस ले लिया।

दरअसल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की ओर से आदिवासियों के डीएनए टेस्ट को लेकर दिए गए बयान पर अब चल रहा है विरोध अब विधानसभा में खत्म हो गया है।

गुरुवार को विधानसभा का बजट से शुरू होने के साथ ही शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अपने बयान पर खेद प्रकट किया, इसके बाद विपक्ष ने अपने विरोध को वापस ले लिया।

बिते दिनों आदिवासी हिंदू है, इसके लिए उनका डीएनए टेस्ट कर की जांच कर ली जाए शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर के इस बयान के बाद लगातार न केवल आदिवासी समाज ने विरोध किया, बल्कि विपक्ष ने भी इस बयान की कड़ी निंदा की ओर विधानसभा सत्र के दौरान शिक्षा मंत्री से माफी मांगने की लगातार मांग उठाई।

विधानसभा के सदन में विपक्ष की ओर से लगातार किए जा रहे विरोध के बीच आज शिक्षा मंत्री मदद दिलावर में विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही अपने बयान पर खेद प्रकट किया। इसके बाद विपक्ष ने अपने विरोध को वापस लिया।

प्रश्नकाल के दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के विभाग से लगे सवाल - जवाब पर विपक्ष ने किसी तरह का कोई हंगामा नहीं किया।

आपकों बता दे आज गुरुवार को जैसे ही विधानसभा कार्यवाही शुरू हुई विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने प्रश्नकाल शुरू होने से पहले कहा कि शिक्षा मंत्री मदद दिलावर 2 मिनट में अपनी कुछ बात कहना चाहते हैं, सभी शांति से उनकी बात को सुने।

इसके बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सदन में खड़े हुए और उन्होंने कहा कि मैं आदिवासी समाज से आता हूं, महाराणा प्रताप के युद्ध में भी आदिवासियों ने उनका सहयोग दिया।

आदिवासियों का पवित्र स्थल मानगढ़ धाम में कार्यक्रम रखा गया है, आदिवासियों को मेरी बातों से पीड़ा हुई है तो मैं इसके लिए खेद प्रकट करता हूं। इसके बाद विपक्ष ने भी दिलावर के इस खेद को सहमति देते हुए अपने विरोध को वापस ले लिया।

प्रश्नकाल के दौरान शिक्षा विभाग से जुड़े सवाल जवाब हुए जिसमें शिक्षा मंत्री के रिप्लाई पर विपक्ष ने किसी तरह की कोई आपत्ति दर्ज नही कराई और न ही हंगामा किया।

आपकों बताते चले कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह (आदिवासी) हिंदू हैं कि नहीं, यह अपने पूर्वजों से पूछेंगे, हमारे यहां वंशावली लिखने वालों से पूछेंगे। वह कौन हैं यदि वह हिंदू नहीं हैं तो उनका डीएनए टेस्ट कराएंगे कि क्या वह लोग अपने पिता की औलाद है या नहीं।

दिलावर ने ये टिप्पणी के बाद से लगातार विरोध जारी था, विपक्ष विधानसभा सत्र शुरू होने के साथ लेकर लगातार इसका विरोध करते मांफी मांगने की मांग कर रहा था।

इसी के साथ आज आदिवासियों का पवित्र स्थल मानगढ़ धाम में कार्यक्रम रखा गया है, इस कार्यक्रम में आदिवासी समाज शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कि बयान को लेकर कोई ठोस निर्णय कर ले, ऐसी आशंका के बीच माना जा रहा है कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर में जो लगातार अपने बयान पर किस तरह की माफी मांगने के लिए पहले मना कर चुके थे, उन्होंने आज अचानक विधानसभा सदन में अपने बयान पर खेद प्रकट किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+