Rajasthan News: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने फिर कहा भ्रष्टाचारी कांग्रेसी जाएंगे जेल, जानिए क्या है बड़ी वजह ?

Rajasthan News: प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक बार फिर कांग्रेस पर खुलकर आरोप लगाए है। मंत्री दिलावर ने कहा कि पानी में भी घोटाला कर दिया इसलिए आमजन को पानी नहीं मिल रहा है।

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अपने बेबाक बयानों को लेकर पूरे देशभर में अक्सर चर्चाओं में रहते है। आज जयपुर से गंगापुरसिटी पहुंचे मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

rajasthan-education-minister-madan-dilawar-accused-congress-of-water-scam

दरअसल मंत्री मदन दिलावर आज सड़क मार्ग से जयपुर से गंगापुरसिटी पहुंचे जहां जगह जगह भाजपा कार्यकर्तों ने जोरदार स्वागत किया।

पूर्व विधायक मानसिंह गुजर के निवास पर शिक्षा मंत्री दिलावर का जोरदार स्वागत किया गया। मंत्री ने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए सभी से एक पेड़ देश के नाम लगने की अपील की।

इसके बाद मंत्री स्कूल शिक्षा परिवार के कार्यक्रम मे शामिल हुए जहां उन्होनें अमृत पर्यावरण महोत्सव की जागरूकता के लिए पोस्टर का विमोचन किया तथा परिण्डे बांधने के अभियान की शुरुआत करते हुए सांकेतिक रूप से परिंडे बांटे।मंत्री मदन दिलावर ने पीपल का पेड़ भी लगाया।

इस के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर होटल पार्थ पहुंचे और वहां पर भाजपा सहित अन्य संगठनों की बैठक को संबोधित किया। मंत्री ने कहा की एक दिन बाद 4 जून के लिए मे आप सभी को बधाई देता हूं। क्योंकि 4 जून को चुनाव का परिणाम आने वाला है और परिणाम आप सब जानते है अबकी बार 400 पार।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा की भाजपा की पहचान ईमानदारी है। और अब जब हम सरकार में है तो हम सब कार्यकर्ताओं को अपने आपकों विनम्र और सब का सहयोग करने वाला बनना होगा।

मंत्री ने कहा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हजारों करोड़ रुपए भेज कर हर घर नल से जल योजना शुरू की थी परंतु कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार कर भारी घोटाला किया और योजना का काम नहीं होने दिया। वरना आज प्रदेश की जनता को पानी की परेशानी नहीं होती।

परंतु अब भाजपा सरकार आगायी है। अब जांच चल रही है। शीघ्र ही कांग्रेस के नेता गोविंद सिंह डोटासरा और अन्य जेल जाएंगे।

इसके बाद मंत्री दिलावर ने भगवती मैरिज पैलेस पहुंच कर कक्षा 12 वी तथा 10 वी के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+