Diya Kumari: राजस्‍थान डिप्‍टी CM दीया कुमारी ने दिए संविधान में बदलाव के संकेत, देखें VIDEO

Diya Kumari on Constitution Change: लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा 'अबकी बार 400 पार' और कांग्रेस संविधान बदलने से बचाने को कह रही है। कांग्रेस कई बार कह चुकी है कि अगर अबकी बार देश में भाजपा सरकार आई तो संविधान बदल देगी।

इसी कड़ी में राजस्‍थान उपमुख्‍यमंत्री दीया कुमारी का बयान आया है, जिस पर कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता पवन खेड़ा ने भाजपा पर निशाना साधा है। खेड़ा ने दीया कुमारी के बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Rajasthan Deputy CM Diya Kumari

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा के अनुसार राजस्थान की उप मुख्यमंत्री बीजेपी की दीया कुमारी का कहना है कि विकसित भारत के लिए संविधान में बदलाव की जरूरत है। वह कहती सुनाई दे रही हैं कि जैसे उनकी पार्टी ने अनुच्छेद 370 को हटाया, वैसे ही अन्य बदलाव भी किए जाएंगे। इसके लिए भाजपा को बहुमत की जरूरत है।

न्‍यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में दीया कुमारी कहती नजर आईं कि 'पीएम मोदी ने पहले किए गए सभी वादे पूरे किए हैं। जैसे धारा 370 को हटाना, 'ट्रिपल तलाक' को खत्म करना और अन्य। इस बार भी घोषणापत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करेंगे। लोकसभा चुनाव में बीजेपी राजस्थान की सभी 25 सीटें जीतने जा रही है

विकसित भारत के लिए संविधान बदलने की दीया कुमारी की टिप्पणी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के उस बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा बहुमत चाहती है क्योंकि वे संविधान बदलना चाहते हैं और देश में तानाशाही लाना चाहते हैं।

उल्‍लेखनीय है कि दीया कुमारी राजस्‍थान भाजपा की दिग्‍गज नेता हैं। वर्तमान में जयपुर की विद्याधर नगर सीट से विधायक व भजनलाल शर्मा सरकार में डिप्‍टी सीएम हैं। जयपुर के पूर्व राजपरिवार से ताल्‍लुक रखने वाली दीया कुमारी विद्याधर नगर से विधायक हैं। डिप्‍टी सीएम बनने से पहले राजसमंद सीट से भाजपा सांसद थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+