Dausa by-Poll 2024 Result: दाैसा उपचुनाव परिणाम, किरोड़ी लाल के भाई के क्या हाल, हार या जीत रहे?
Dausa by-election 2024 Result Rajasthan: राजस्थान विधानसभा की सात सीटों झुंझुनूं, दौसा, रामगढ़, सलूंबर, देवली-उनियारा, चौरासी, खींवसर के उपचुनाव में आज 23 नवंबर को मतगणना हो रही है। दस बजे तक रुझान आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर तक हार-जीत की तस्वीर साफ हो जाएगी। दौसा में डीसी बैरवा कांग्रेस व जगमोहन मीणा भाजपा के बीच मुकाबला है। जगमोहन मीणा के बड़े भाई किरोड़ी लाल मीणा हैं, जिनकी प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है।
चुनाव परिणाम अपडेट किए जा रहे हैं...

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम 23 नवम्बर को सुबह 7.30 बजे खोला जाएगा। पोस्टल बैलेट के लिए 3 टेबल एवं ईटीपीबीएस के लिए 4 टेबल पर मतगणना निर्धारित समय पर प्रारम्भ की जाएगी। दौसा में विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे से पंडित नवल किशोर शर्मा गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के पीजी ब्लॉक में शुरू होगी। इसे लेकर निर्वाचन विभाग द्वारा सभी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं।

दौसा उपचुनाव 2024 परिणाम (Dausa by-election 2024 Result)
दौसा से कांग्रेस विधायक मुरारीलाल मीणा सांसद बन गए। मुरारी लाल मीणा का यहां काफी प्रभाव है। तीन बार विधायक रहे हैं। 2008 में बसपा व 2018 व 2023 में कांग्रेस की टिकट पर जीत दर्ज की। 2013 में भाजपा के शंकरलाल शर्मा के सामने चुनाव हारे।
दौसा से भाजपा उम्मीदवार जगमोहन मीणा के पास एलएलबी की डिग्री है। संपत्ति 4.53 करोड़ रुपए। 7.50 लाख की ज्वैलरी। तीन कार हैं। कर्ज 9.19 लाख रुपए। दौसा से कांग्रेस डीडी बैरवा 48 साल के हैं। इनकी संपत्ति 9.59 लाख रुपए है। 96 हजार की ज्वैलरी। एक कार और कर्ज 55.22 लाख रुपए।
दौसा उपचुनाव 2024 (Dausa by-election 2024, DC Bairwa Congress vs Jagmohan Meena BJP)
डीसी बैरवा कांग्रेस: सचिन पायलट के करीबी होने का लाभ। भितरघात का खतरा।
जगमोहन मीणा भाजपा: भाई किरोड़ीलाल मीणा ने पूरा जोर लगा रखा। भितरघात का खतरा।












Click it and Unblock the Notifications