Rajasthan Crime: पत्नी बनी हैवान, जब गहरी नींद में सोया था पति तब आशिक के साथ मिल उतारा मौत के घाट
Rajasthan Crime राजस्थान के बालोतरा जिले के गिड़ा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, यह मामला अवैध संबंधों से जुड़ा हुआ है और घटना 20 मार्च की रात को हुई।
जानकारी के मुताबिक, मलवा गोयलान गांव निवासी 23 वर्षीय महेंद्र मेघवाल की शादी करीब चार साल पहले अनु देवी से हुई थी। शुरुआती समय में सब कुछ सामान्य था, लेकिन धीरे-धीरे पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा। बताया जा रहा है कि अनु का अपने पति से विवाद रहता था और वह किसी अन्य व्यक्ति के संपर्क में थी, जिससे उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे।

Rajasthan Crime: आरोपी प्रेमी पेशे से सरकारी टीचर
घटना वाली रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद महिला ने देर रात अपने आशिक अमराराम को घर बुलाया, जो पेशे से एक सरकारी शिक्षक बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने मिलकर सो रहे महेंद्र पर हमला किया और उसका गला दबाकर हत्या कर दी। अगले दिन सुबह जब महेंद्र काफी देर तक बाहर नहीं आया, तो परिजनों को शक हुआ। जब वे घर पहुंचे और कमरे में देखा, तो महेंद्र मृत अवस्था में चारपाई पर पड़ा मिला। उसके गले पर चोट के निशान थे, जिससे स्पष्ट हुआ कि उसकी हत्या की गई है।
पुलिस की पूछताछ में टूटे आरोपी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने भ्रामक जानकारी देने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और अपने साथी का नाम भी बताया। थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपराध स्वीकार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications