Rajasthan Chunav 2023: कांग्रेस उम्मीदवारों की चौथी सूची, धारीवाल, राठौड़ व जोशी का टिकट कटा?
Rajasthan Congress Candidate New list: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में आज कांग्रेस अपने 56 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इसमें भी शांति धारीवाल, महेश जोशी व धर्मेंद्र सिंह राठौड़ को टिकट नहीं मिला।
Mahesh Joshi, Shanti Dhariwal, Dharmendra Singh Rathore: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस ने 56 उम्मीदवारों की चौथी सूची मंगलवार देर शाम जारी कर दी थी। हर किसी की नजर राजस्थान के तीन दिग्गज नेता शांति धारीवाल, महेश जोशी व धर्मेंद्र सिंह राठौड़ रही, क्योंकि तीनों ही 'वेटिंग फॉर टिकट' हैं। चौथी सूची में भी इनको टिकट नहीं दिया गया है।
दरअसल, शांति धारीवाल, महेश जोशी व धर्मेंद्र सिंह राठौड़ वो नेता हैं, जिन्होंने अशोक गहलोत वर्सेज सचिन पायलट सियासी मसले में 25 सितम्बर 2022 को कांग्रेस आलाकमान को आंख दिखाई थी। अब आलाकमान टिकट वितरण में इन्हें अपनी ताकत दिखा रहा है।

कांग्रेस ने राजस्थान की 200 सीटों पर पहली सूची में 33, दूसरी सूची में 43 और तीसरे सूची में 19 समेत कुछ 95 प्रत्याशी उतार चुकी है। तीनों ही सूचियों में अशोक गहलोत गुट के इन तीनों नेताओं को टिकट नहीं दिया गया। ऐसे में राजस्थान चुनाव में यह चर्चा हो रही है कि इस बार धारीवाल, जोशी व राठौड़ का टिकट कट गया।
इधर, राजस्थान की शेष 105 सीटों पर प्रत्यशी फाइनल करने के लिए सोमवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में चार घंटे तक बैठक हुई। केंद्रीय चुनाव समिति की इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
मीडिया की खबरों की माने तो केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चौथी सूची के लिए प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने के दौरान राहुल गांधी ने पुराने चेहरों पर आपत्ति जताई और कहा कि ज्यादातर पुराने चेहरे ही हैं। नए चेहरों को भी मिलना चाहिए।

यह भी खबर है कि आलाकमान को आंख दिखाने वाले इन तीनों नेताओं महेश जोशी, शांति धारीवाल व धर्मेंद्र सिंह राठौड़ के नामों पर भी चर्चा हुई है, मगर इनको टिकट दिया जा रहा है या इनका टिकट काटा जा रहा है? अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।
कहा जा रहा है कि राजस्थान में एंटी इंकबेंसी वाले विधायकों के कारण राजस्थान कांग्रेस उम्मीदवारों को चौथी लिस्ट अटकी हुई है। राहुल गांधी एंट्री इंकबेंसी वाले विधायक के टिकट काटने पर जोर दे रहे हैं।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की पहली सूची के प्रत्याशी
1. अमित चाचण, नोहर
2. भंवर सिंह भाटी, कोलायत
3. कृष्णा पूनिया, सादुलपुर
4. मनोज मेघवाल, सुजानगढ़
5. रीटा चौधरी, मंडावा
6. गोविंद सिंह डोटासरा, लक्ष्मणगढ़
7. इंदराज सिंह गुर्जर, विराटनगर
8. डा. अर्चना शर्मा, मालवीय नगर
9. पुष्पेंद्र भारद्वाज, सांगानेर
10. ललित कुमार यादव, मूंडावर
11. टीकाराम जूली, अलवर ग्रामीण
12. ममता भूपेश, सिकराय
13. दानिश अबरार, सवाई माधोपुर
14. सचिन पायलट, टोंक
15. मुकेश भाखर, लाडनूं
16. चेतन सिंह चौधरी, डीडवाना
17. मंजू देवी, जायल
18. विजय पाल मिर्धा, डेगाना
19. रामनिवास गवारिया, परबतसर
20. दिव्या मदेरणा, ओसियां
21. अशोक गहलोत, सरदारपुरा
22. मनीषा पंवार, जोधपुर
23. महेंद्र विश्नोई, लूणी
24. हरीश चौधरी, बायतू
25. प्रीति गजेंद्र सिंह शेखावत, वल्लभनगर
26. गणेश गोदारा, डूंगरपुर
27. महेंद्रजीत सिंह मालवीय, बागीदौरा
28. रमिला खडि़या, कुशलगढ़
29. रामलाल मीणा, प्रतापगढ़
30. सुदर्शन सिंह रावत, भीम
31. सीपी जोशी, नाथद्वारा
32. विवेक धाकड़, मांडलगढ़
33. अशोक चांदना, हिंडौली
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की दूसरी सूची के प्रत्याशी
1. सादुलशहर - जगदीश चंद्र जांगिड़
2. करणपुर - गुरमीत सिंह कुन्नर
3. सूरतगढ़ - डूंगरराम गेदर
4. हनुमानगढ़ - विनोद कुमार चौधरी
5. खाजूवाला - गोविंद राम मेघवाल
6. बीकानेर पश्चिम - बीडी कल्ला
7. नोखा - सुशीला डूडी
8. सरदारशहर - अनिल शर्मा
9. झुंझुनूं - बृजेंद्र सिंह ओला
10. नवलगढ़ - डॉ. राजकुमार शर्मा
11. फतेहपुर - हाकम अली खान
12. नीमकाथाना - सुरेश मोदी
13. कोटपूतली - राजेंद्र यादव
14. दूदू - बाबूलाल नागर
15. सिविल लाइंस - प्रताप सिंह खाचरियावास
16. किशनपोल - अमीनकागजी
17. आदर्शनगर - रफीकखान
18. बस्सी - लक्ष्मण मीणा
19. बानसूर - शकुंतला रावत
20. रामगढ़ - जुबेर खान
21. डीग-कुम्हेर - विश्वेंद्र सिंह
22. वैर - भजनलाल जाटव
23. राजखेड़ा - रोहित बोहरा
34. महुवा - ओमप्रकाश हुड़ला
25. दौसा - मुरारी लाल मीणा
26. लालसोट - परसादी लाल मीणा
27. खंडार - अशोक बैरवा
28. पुष्कर - नसीम अख्तर इंसाफ
29. केकड़ी - डॉ. रघु शर्मा
30. नावां - महेंद्र चौधरी
31. सोजत - निरंजन आर्य
32. मारवाड़ जंक्शन - खुशवीर सिंह जोजावर
33. बाड़मेर - मेवाराम जैन
34. सांचौर - सुखराम बिश्नोई
35. सिरोही - संयम लोढ़ा
36. खेरवाड़ा - दयाराम परमार
37. मावली - पुष्कर लाल डांगी
38. सलूंबर - रघुवीर सिंह मीणा
39. घाटोल - नानालाल निनामा
40. बांसवाड़ा - अर्जुन सिंह बामनिया
41 निंबाहेड़ा - उदयलाल आंजना
42. मांडल - रामलाल जाट
43. अंता- प्रमोद जैन भाया
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की तीसरी सूची के प्रत्याशी
1. तारानगर से नरेंद्र बुडानिया
2. रतनगढ़ से पूसाराम गोदारा
3. सूरजगढ़ से श्रवण कुमार
4. सीकर से राजेंद्र पारीक
5. बगरू से गंगा देवी वर्मा
6. नगर से वाजिद अली
7. धौलपुर से शोभारानी कुश्वाहा
8. करौली से लखन सिंह मीणा
9. बांदीकूई से गजराज खटाना
10. गंगापुर से रामकेश मीणा
11. देवली उनियारा से हरीश चंद्र मीणा
12. मसूदा से रमेश पारीक
13. पचपदरा से मदन प्रजापत
14. रेवदर से मोतीराम कोली
15. झाड़ोल से हीरालाल दरांगी
16. सहाड़ा से राजेंद्र त्रिवेदी
17. केशोरायपाटन से सीएल प्रेमी बैरवा
18. बारां-अटरू से नानाचंद मेघवाल
19. सपोटरा से रमेश चंद मीणा
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की चौथी सूची के प्रत्याशी
1. गंगानगर से अंकुर मंगलानी
2. रायसिंहनगर से सोहन लाल नायक
3. अनूपगढ़ से शिमला देवी नायक
4. पिलिबंगा से विनोद गोठवाल
5. बीकानेर ईस्ट से यशपाल गहलोत
6. लूणकरणसर से डॉ. राजेंद्र मूंड
7. चूरू से रफीक मंडेलिया
8. खंडेला से महादेव सिंह खंडेला
9. श्रीमाधोपुर से दीपेंद्र सिंह
10. तिजारा से इमरान खान
11. किशनगढ़ बास से दीपचंद खेरिया
12. बहरोड़ से संजय यादव
13. थानागाजी से कांति प्रसाद मीणा
14. राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ से मांगे लाल मीणा
15. कठूमर से संजना जाटव
16. नदबई से जोगेंद्र अवाना
17. बयाना से अमर सिंह जाटव
18. बसेड़ी से संजय कुमार जाटव
19. हिंडौन से अनिता जाटव
20. बामनवास से इंद्रा मीणा
21. निवाई से प्रसांत बैरवा
22. किशनगढ़ से विकास चौधरी
23. अजमेर साउथ से द्रोपदी कोली
24. नसीराबाद से प्रकाश गुर्जर
25. ब्यावर से पारस पंच जैन
26. मकराना से जाकिर हुसैन
27. जैतारण से सुरेंद्र गोयल
28. पाली से भीमराज भाटी
29. बाली से बद्री राम जाखड़
30. भोपालगढ़ से गीता बरवड़
31. बिलाड़ा से मोहन लाल कटारिया
32. शिव से अमीन खान
33. सिवाना से मानवेंद्र सिंह
34. चौहटन से पदमाराम मेघवाल
35. जालौर से रमिला मेघवाल
36. भीनमाल से डॉ. समरजीत सिंह
37. रानीवाड़ा से रतन देवासी
38. पिंडवाड़ा से लीलाराम गरासिया
39. गोगुंदा से मांगीलाल गरासिया
40. उदयपुर ग्रामीण से डॉ. विवेक कटारा
41. उदयपुर से गौरव वल्लभ
42. धरियावद से नागराज मीणा
43. आसपुर से राकेश रोएट
44. सागवाड़ा से कैलाश कुमार भील
45. गढ़ी से शंकर चारपोटा
46. कपासन से शंकर लाल बैरवा
47. बेगूं से राजेंद्र सिंह भिदूड़ी
48. बड़ी सादड़ी से बद्री लाल जाट
49. कुंभलगढ़ से योगेंद्र सिंह परमार
50. राजसमंद से नारायण सिंह भाटी
51. बूंदी से हरिमोहन शर्मा
52. सांगोद से भानू प्रताप सिंह
53. छबड़ा से करण सिंह राठौड़
54. डग से चेतराज गहलोत
55. खानपुर से सुरेश गुर्जर
56. नेमीचंद मीणा












Click it and Unblock the Notifications